India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या आपको भी है भूलने की समस्या? Brain Fog के हो सकते हैं शिकार

04:01 PM Nov 25, 2023 IST
Brain Fog
Advertisement

Brain Fog: क्या आपने साथ अक्सर या कभी भी कुछ ऐसा हुआ है कि आपको कुछ समय पहले ही कही गई बात याद न रही हो या आपको कोई बहुत जरुरी काम है लेकिन आप उसे करना भी भूल गए हों या फिर आप कहीं कुछ चीज रख कर भूल गए हों और समय आने पर आपको वो याद नहीं आती है। क्या आप जानते हैं कि ऐसा होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? दरअसल ऐसा होने के पीछे का कारण Brain Fog होता है। आमतौर पर Brain Fog कोई बीमारी नहीं होती है लेकिन यह व्यक्ति की परेशानियों को बहुत हद तक बढ़ा देता है।

Brain Fog की समस्या तनाव, नींद में बदलाव, एकाग्रता में कमी होने की वजह से अक्सर लोगों में देखने को मिलती है। यदि आपको कभी-कभी बातें भूलने की समस्या होती है तो यह नार्मल माना जाता है लेकिन यदि यह समस्या बढ़ी है तो आप brain fog का शिकार हो सकते हैं। इस समस्या के बढ़ने से व्यक्ति का मानसिक स्तर प्रभावित होता है और उसकी याददाश्त कम होने लगती है। तो, आइए जानते हैं वह क्या कारण हैं जिनसे Brain Fog की समस्या होती है।

नींद न पूरी होना

नींद की कमी होने से Brain Fog की समस्या उत्पन्न होने का खतरा रहता है। प्रतिदिन 7 से 8 घंटे के बीच नींद लेने से इस समस्या के खतरे को कम किया जा सकता है। यदि समय से नींद पूरी नहीं होती है तो इससे दिमाग की कार्य क्षमता कम हो जाती है जिससे चीजें भूलने की बीमारी होने लगती है।

ब्लड प्रेशर बढ़ने से

यदि किसी व्यक्ति को ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होती है तो यह भी Brain Fog के खतरे को बढ़ाती है। पाचन प्रणाली खराब होने या मानसिक थकान होने से भी Brain Fog की समस्या को बढ़ा सकता है। डॉक्टर्स के अनुसार इन सभी समस्याओं के बढ़ने से मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित है जिससे Brain Fog हो सकता है।

मानसिक तनाव लेने से

मानसिक तनाव लेने से Brain Fog की समस्या तेजी के साथ बढ़ती है, स्ट्रेस का सीधा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है जिससे दिमाग में थकान हो जाती है और इससे Brain Fog की समस्या का जन्म होता है। स्ट्रेस न लेकर कुछ अलग एक्टिविटीज के जरिये इस समस्या को खत्म किया जा सकता है।

मैग्नीशियम और आयरन की कमी से

Brain Fog की समस्या मैग्नीशियम और आयरन की कमी होने से भी होती है। इसके अलावा विटामिन-बी12 की कमी होना भी खतरनाक माना जाता है इसलिए विटामिन-बी12 और विटामिन डी 3 वाले फूड्स को अपनी डाइट में शमिल करें। डाइट में फल, हरी सब्जियां और लौ फैट डेरी प्रोडक्ट्स को शामिल करने से अच्छा फायदा मिल सकता है।

हॉर्मोन में चेंज होने पर

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन्स का स्तर बढ़ जाता है जिससे यह समस्या उत्पन्न होने का खतरा रहता है। इसके अलावा पीरियड्स में महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन के गिरने से भी Brain Fog की समस्या हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article