Ear Chain Earrings Design: इस नवरात्री कानों पर सजेगी चेन, इन बॉलीवुड अभिनेत्रियों के स्टाइल से लें आईडिया
Ear Chain Earrings Design: नवरात्रि का पावन पर्व डांडिया, गरबा और गरबा नाइट्स की धूम लेकर आता है। इस खास मौके पर हर महिला अपने एथनिक लुक को सबसे अलग और बेहद खूबसूरत बनाना चाहती है। अगर आप भी इस नवरात्रि पारंपरिक हैवी ज्वेलरी से हटकर कुछ ऐसा ट्रेंडी पहनना चाहती हैं जो झटपट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा दे, तो 'इयररिंग विथ चेन' आपके लिए सबसे बेहतरीन ऑप्शन है।
आजकल बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस के बीच कानों में सुई-धागा, चांदबाली या झुमके के साथ जुड़ी 'कानों की चेन' काफी ट्रेंड कर रही है। आइए देखते हैं कि बॉलीवुड की किन-किन अभिनेत्रियों के लुक्स से प्रेरणा लेकर आप इस नवरात्रि कानों की इस चेन को स्टाइल कर सकती हैं।
1. Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने कई मौकों पर हेवी चांदबालियों के साथ मल्टी-लेयर पर्ल चेन को स्टाइल किया है। अगर आप नवरात्रि में लहंगे या चनिया-चोली के साथ कोई बड़ा झुमका या चांदबाली पहन रही हैं, तो उसके साथ 2 या 3 लेयर वाली मोती की चेन जोड़ें। यह आपके पूरे चेहरे को एक रॉयल और एलिगेंट फ्रेम देगा।
2. Kriti Sanon

कृति सेनन अपने ट्रेडिशनल लुक्स में इंडो-वेस्टर्न टच देने के लिए जानी जाती हैं। कुंदन और अनकट डायमंड इयररिंग्स के साथ जुड़ी सिल्क या गोल्ड चेन उनके लुक को बेहद ग्लैमरस बनाती है। गरबा नाइट में डांडिया खेलते समय कानों के हैवी इयररिंग्स खींचे न जाएँ, इसके लिए कृति की तरह चौड़ी कुंदन चेन लें जो कानों के पीछे बालों में आसानी से टक हो जाए। यह देखने में भी खूबसूरत लगेगी और आपके कानों को सहारा भी देगी।
3. Sonam Kapoor

अगर हम स्टाइल की बात करें और फैशन क्वीन सोनम कपूर का नाम न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सोनम अक्सर ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर ज्वेलरी के साथ बारीक घुंघरू वाली चेन स्टाइल करती हैं। नवरात्रि में ट्रेडिशनल गुजराती और राजस्थानी चनिया-चोली के साथ ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर इयररिंग्स विथ घुंघरू चेन सबसे बेस्ट मैच है। कानों की चेन को अपने जूड़े या ब्रेड के साथ पिन अप करें।
4. Shraddha Kapoor

अगर आपको भारी-भरकम ज्वेलरी पसंद नहीं है और आप कम्फर्टेबल लुक चाहती हैं, तो श्रद्धा कपूर का यह मिनिमल लुक आपके लिए है। किसी लाइटवेट कुर्ती या अनारकली सूट के साथ बारीक चेन वाले इयररिंग्स चुनें। यह सिंपल होने के साथ-साथ आपके लुक में एक नाजुक और क्यूट आकर्षण जोड़ता है।
Also Read: Latest Payal Designs: ये 5 ट्रेंडी पायलों की डिजाइन्स बढ़ाएंगी आपके पैरों की खूबसूरती!

Join Channel