W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Effects of Using Ice Tea Face Mist: चिपचिपी गर्मी में चेहरे को तुरंत कूलिंग देगा 'आइस टी फेस मिस्ट', जानें घर पर इस्तेमाल का सही तरीका

03:43 PM Jul 07, 2026 IST | Khushi Srivastava
effects of using ice tea face mist  चिपचिपी गर्मी में चेहरे को तुरंत कूलिंग देगा  आइस टी फेस मिस्ट   जानें घर पर इस्तेमाल का सही तरीका
Effects of Using Ice Tea Face Mist (AI Generated)
बदलते मौसम में गर्मी और बारिश की वजह से काफी उमस हो जाती है। यह उमस न सिर्फ शरीर को परेशान करती है, बल्कि त्वचा से जुड़ी बीमारियां भी बढ़ा देती है। इस चिपचिपाहट से बचने और चेहरे को ठंडक (Humidity Skin Care) देने के लिए आजकल कई महिलाएं 'आइस टी फेस मिस्ट' लगाती हैं। लेकिन क्या उमस के मौसम में इसे लगाना वाकई सही है? आइए जानें।

आइस टी फेस मिस्ट क्या होता है?

आइस टी फेस मिस्ट एक घरेलू उपाय है जिसमें आइस टी के पानी का इस्तेमाल चेहरे को फ्रेश रखने के लिए किया जाता है। वैसे तो यह स्किन के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन यह हर किसी को सूट नहीं करता। अगर आप उमस के इस मौसम में इसे लगाने जा रही हैं, तो पहले इसके नुकसान भी जान लीजिए।

Advertisement

आइस टी फेस मिस्ट इस्तेमाल करने के फायदे (Effects of Using Ice Tea Face Mist)

Effects of Using Ice Tea Face Mist
Effects of Using Ice Tea Face Mist (AI Generated)
  1. त्वचा को तरोताजा करता है: तेज गर्मी या थकान में इसे चेहरे पर छिड़कने से बेजान त्वचा तुरंत ताज़ा हो जाती है। यह चेहरे को ठंडक देता है जिससे स्किन पर तुरंत नेचुरल ग्लो और फ्रेशनेस आ जाती है।
  2. चेहरे की सूजन कम करता है: सुबह सोकर उठने के बाद चेहरे पर जो सूजन दिखती है, यह मिस्ट उसे आसानी से दूर करता है। इसमें मौजूद कैफीन और इसकी ठंडक चेहरे की नसों को सिकोड़ती है, जिससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स और चेहरे की सूजन तेजी से कम होती है।
  3. प्रदूषण और धूप से बचाए: ग्रीन टी या ब्लैक टी से बने इस मिस्ट में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह धूप, धूल-मिट्टी और प्रदूषण से स्किन को होने वाले नुकसान से बचाता है और चेहरे पर वक्त से पहले झुर्रियां या बुढ़ापा नहीं आने देता।
  4. एक्स्ट्रा तेल रोकने में मददगार: यह मिस्ट चेहरे पर आने वाले एक्स्ट्रा तेल (सीबम) को रोकता है। इसके लगातार इस्तेमाल से चेहरे के ओपन पोर्स छोटे हो जाते हैं, जिससे उनमें गंदगी जमा नहीं होती और पिंपल्स की समस्या काफी कम हो जाती है।
  5. जलन और लालिमा से आराम: धूप से झुलसी त्वचा (Sunburn), रैशेज या एलर्जी होने पर यह मिस्ट दवा की तरह काम करता है। यह त्वचा की लाली, खुजली और जलन को शांत करके तुरंत आराम पहुंचाता है।

कब नहीं करना चाहिए आइट टी मिस्ट का इस्तेमाल? (Sensitive Skin Face Mist)

Sensitive Skin
Sensitive Skin (Magnific)

गर्मी और बरसात के दिनों में उमस की वजह से चेहरे पर पहले से ही कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं। अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव या कोई स्किन प्रॉब्लम है, तो इसका इस्तेमाल बिल्कुल न करें। ऐसे मौसम में इसे लगाने से चेहरे पर रिएक्शन हो सकता है, जिससे लालिमा, खुजली, दाने और जलन काफी बढ़ सकती है।

Advertisement

Ice Tea Face Mist लगाने से पहले जान लें ये बातें

  • अगर आप इसे घर पर बना रही हैं, तो इसमें चीनी या कोई भी खुशबू/केमिकल वाली चीज़ न मिलाएं।
  • चेहरे पर लगाने से पहले इसे अपने हाथ पर लगाकर (पैच टेस्ट) चेक कर लें कि यह आपको सूट कर रहा है या नहीं।
  • अगर इसे लगाने से कोई भी दिक्कत हो, तो तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
यह भी पढ़ें-How to do Pedicure at Home: घर पर करें पेडीक्योर, सिर्फ 15 मिनट में पाएं पार्लर जैसा निखार! यहां देखें Step-by-Step गाइड
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×