Empty Stomach Water Benefits: खराब लाइफस्टाइल के बीच शरीर को रखना है बीमारियों से दूर, तो सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीने से मिलेंगे ये चमत्कारी फायदे
आजकल लोग अपनी खराब लाइफस्टाइल के कारण अपने शरीर का सही से ध्यान नहीं रख पाते हैं, इसलिए उन्हें कई तरह की गंभीर बिमारियों का सामना करना पड़ता है। सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए वरदान माना जाता है। हमारे शरीर का आधे से ज्यादा हिस्सा पानी से बना होता है, इसलिए शरीर को ठीक से काम करने के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में अनगिनत फायदे होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि रोज सुबह खाली पेट पानी पीने से हमारे शरीर को क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
खाली पेट पानी पीने के फायदे

शरीर को डिटॉक्स करता है
रात भर सोने के समय हमारा शरीर अंदर के अंगों की मरम्मत करता है और टॉक्सिंस को अलग करता है। सुबह उठते ही पानी पीने से ये सारे खराब तत्व पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं। इससे खून साफ होता है और शरीर अंदर से पूरी तरह क्लीन हो जाता है।
पाचन तंत्र ठीक रहता है
अगर आपको कब्ज, गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो खाली पेट पानी पीना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। सुबह पानी पीने से पेट अच्छी तरह साफ होता है, जिससे भूख भी खुलकर लगती है और दिनभर जो भी आप खाते हैं, वह आसानी से पच जाता है।
वजन कंट्रोल करने में मददगार
वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ये सबसे बेस्ट तरीका है। सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म को शरीर में एनर्जी बनाने की प्रक्रिया तेज करता है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सुबह पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं।

त्वचा पर निखार आएगा
जब शरीर से खराब टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं, तो उसका सीधा असर आपकी स्किन पर नजर आता है। खाली पेट पानी पीने से ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है, जिससे चेहरे के कील-मुंहासे कम होते हैं और त्वचा साफ, चमकदार और ग्लोइंग नजर आती है।
सिरदर्द और थकान से राहत
कई बार सुबह उठते ही सिर में भारीपन या दर्द महसूस होता है। इसका कारण शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन हो सकता है। सुबह उठकर पानी पीने से शरीर तुरंत हाइड्रेट हो जाता है, जिससे सिरदर्द दूर होता है और दिनभर शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
सुबह पानी पीने का सही तरीका

- सुबह उठते ही बिना ब्रश किए कम से कम एक से दो गिलास पानी पिएं।
- पानी हमेशा बैठकर और धीरे-धीरे करके पीना चाहिए।
- अगर पानी हल्का गुनगुना हो, तो इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। फ्रिज का ठंडा पानी पीने से बचें।
- पानी पीने के कम से कम आधे घंटे बाद तक कुछ भी न खाएं।
Join Channel