Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी पर ट्राई करें महाराष्ट्रियन नथ के ये यूनिक डिज़ाइन
Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार महाराष्ट्रियन संस्कृति, उत्सव और पारंपरिक परिधानों के बिना अधूरा लगता है। इस खास मौके पर महिलाएं सिल्क या नौवारी साड़ी पहनकर बप्पा का स्वागत करती हैं। लेकिन पारंपरिक मराठी लुक तब तक पूरा नहीं होता, जब तक कि चेहरे पर एक खूबसूरत 'महाराष्ट्रियन नथ' न सजी हो।
महाराष्ट्रियन नथ न केवल आपके पारंपरिक रूप को निखारती है, बल्कि चेहरे को एक शाही और रॉयल लुक भी देती है। अगर आप इस गणेशोत्सव पर कुछ अलग और खास दिखना चाहती हैं, तो नथ के इन यूनिक और ट्रेंडी डिज़ाइन को जरूर ट्राई करें।
Classic Pearl Nath

यह महाराष्ट्र की सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय नथ है। इसमें असली या कृत्रिम छोटे मोतियों के साथ लाल और हरे रंग के स्टोन जुड़े होते हैं। अगर आप पारंपरिक पेठानी या नौवारी साड़ी पहन रही हैं, तो यह क्लासिक डिज़ाइन आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
Bajirao Mastani Style Nath

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के बाद से यह नथ काफी ट्रेंड में है। इसमें मोतियों का काम थोड़ा भारी और फैला हुआ होता है, जिससे चेहरा बहुत आकर्षक दिखता है। अगर आपका चेहरा गोल या चौड़ा है और आप थोड़ा ग्लैमरस पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो यह स्टाइल आपके लिए बेस्ट है।
Pressing Nath

अगर आपकी नाक में Piercing नहीं है, तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। बाजार में खूबसूरत 'क्लिप-ऑन' या 'प्रेसिंग' नथ आसानी से मिल जाती हैं। यह पहनने में बेहद आसान होती हैं और इनमें दर्द भी नहीं होता। इनमें भी आपको मोती, कुंदन और सोने के सभी डिज़ाइन मिल जाएंगे।
Kundan & Meenakari Nath

अगर आप पारंपरिक नथ में थोड़ा आधुनिक और रंग-बिरंगा टच चाहती हैं, तो मीनाकारी और कुंदन के कॉम्बिनेशन वाली नथ चुनें। यह इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स, लेहंगे या मॉडर्न ड्राप साड़ियों के साथ बेहद खूबसूरत लगती है।
Minimalist Single Pearl Nath

अगर आपको बहुत भारी गहने पहनना पसंद नहीं है, तो छोटे आकार की सिंपल नथ ट्राई कर सकती हैं। इसमें केवल 2-3 मोती और एक छोटा सा लाल पत्थर होता है। यह बेहद हल्की होती है और दिनभर की पूजा व उत्सव के दौरान पहनने में बहुत आरामदायक रहती है।

Join Channel