W3Schools
Advertisement

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी के मराठी लुक में लगाएं नथ का तड़का, फेस शेप के हिसाब से चुनें डिजाइन

गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में सजावट के साथ-साथ पारंपरिक परिधान और श्रृंगार की तैयारियां भी जोर पकड़ लेती हैं।
11:55 AM Sep 15, 2026 IST | Anjali Dahiya
गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में सजावट के साथ-साथ पारंपरिक परिधान और श्रृंगार की तैयारियां भी जोर पकड़ लेती हैं।
ganesh chaturthi 2026  गणेश चतुर्थी के मराठी लुक में लगाएं नथ का तड़का  फेस शेप के हिसाब से चुनें डिजाइन
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार आते ही घरों में सजावट के साथ-साथ पारंपरिक परिधान और श्रृंगार की तैयारियां भी जोर पकड़ लेती हैं। खासकर जब बात पारंपरिक मराठी लुक की हो, तो नौवारी साड़ी, माथे पर चंद्रकोर बिंदी, बालों में महकता गजरा और नथ के बिना यह रूप अधूरा माना जाता है। नथ एक ऐसा गहना है जो पूरे चेहरे की रंगत को बदलकर उसे एक खूबसूरत फेस्टिव टच देता है।

Advertisement

हालांकि, हर नथ हर चेहरे पर एक समान नहीं जंचती। इसीलिए अपने चेहरे की बनावट के अनुसार सही नथ का चुनाव करना ज्यादा समझदारी भरा फैसला है।

Advertisement

Round Shaped Face

Ganesh Chaturthi 2026
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

अगर आपका चेहरा गोल है और गाल थोड़े भरे-भरे हैं, तो बहुत छोटी या पूरी तरह गोल नथ पहनने से बचें। आपके चेहरे पर थोड़ी लंबी डिजाइन वाली नथ सबसे ज्यादा फबेगी। नीचे की तरफ मोतियों या छोटी लटकन वाली नथ पहनने से आपका चेहरा थोड़ा लंबा और तराशा हुआ नजर आता है। गणेश उत्सव के दौरान मोतियों और रंगीन पत्थरों के काम वाली पारंपरिक नथ आपके लुक में चार चांद लगा देगी।

Advertisement

Long Shaped Face

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

लंबे चेहरे की बनावट को संतुलित करने के लिए ऐसी नथ चुनें जो बहुत लंबी लटकन वाली न हो। लंबे चेहरे पर थोड़ी चौड़ी और कॉम्पैक्ट डिजाइन वाली नथ बेहतरीन दिखती है। छोटे फूलों, गोल पैटर्न या मोतियों से सजी नथ चेहरे की लंबाई को बैलेंस कर उसे एक सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती है।

Square-Shaped Face

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

यदि आपके चेहरे का जॉलाइन थोड़ा चौड़ा और कटिंगदार है, तो गोल कर्व वाली नथ आपके शार्प फीचर्स को सॉफ्ट लुक देने में मदद करेगी। गोल मोतियों, नजाकत भरे फूलों और घुमावदार डिजाइन वाली मराठी नथ आपके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगेगी। इस फेस शेप पर बहुत ज्यादा भारी, नुकीली या कटवर्क वाली डिजाइन चुनने से बचना चाहिए।

Oval-Shaped Face

Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)
Ganesh Chaturthi 2026( Source: Social Media)

ओवल फेस शेप को सबसे बैलेंस्ड माना जाता है, इसलिए इस चेहरे पर लगभग हर तरह की नथ की डिजाइन सुंदर लगती है। आप पारंपरिक ब्राह्मणी नथ से लेकर मोतियों और रंगीन पत्थरों से सजे नए-नए डिजाइन्स के साथ बेझिझक एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि यदि आपकी साड़ी और बाकी गहने बहुत भारी हैं, तो नथ को थोड़ा सिंपल रखें ताकि आपका लुक संतुलित नजर आए।

Also Read: Ganesh Chaturthi Traditional Look: गणेशोत्सव में पाना है रॉयल लुक? साड़ी के साथ पेयर करें ये 5 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×