India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Garlic Benefits: इस तरह से करें लहसुन का सेवन, तो बीमारियों की होगी छुट्टी

08:00 AM Jan 10, 2024 IST
Advertisement

Garlic Benefits: क्या आप जानते हैं, लहसुन केवल स्वाद में ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी अच्छा होता है। जी हां यह एक औषधी की तरह काम करता है। फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का काम करता है। लहसुन सबसे ज्यादा दिल के लिए फायदेमंद होता है।

Highlights

सर्दियां अपने साथ कई बीमारियां और कई वायरस लेकर आती है। ऐसे में कच्चे लहसुन की सिर्फ 2 कली ही आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। यह एक औषधी की तरह होता है, जो फ्लू, सर्दी, जुकाम, खांसी से बचाने का काम करता है। लहसुन का रोजाना सेवन दिल, दिमाग और मांसपेशियों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। इसके अलावा डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद करता है और शरीर की इम्यूनिटी बढ़ता है। आइए जानते हैं

​सर्दियों में शरीर को दे गर्माहट

ठंड के मौसम में शरीर को गर्म रखने में लहसुन मदद कर सकता है. लहसुन फास्फोरस, पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन और कॉपर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें Vitamin-C और B6 पाया जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। लहसुन मौसमी संक्रमणों से शरीर को बचाता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होने से लहसुन ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।

 

दिल की बीमारियां दूर करेगा कच्चा लहसुन

कई शोध में पाया गया है, कि कच्चा लहसुन दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। यह शरीर की कई परेशानियों से दूर रखता है। कच्चा लहसुन खाने से धमनियों की रुकावट दूर हो सकती है. इसमें एलिसिक पाया जाता है, जो खून को पतला करता है, जिससे हार्ट टू ब्लड फ्लो आसानी से होता है।

लहसुन की चाय के फायदे

अगर आपको कच्चा लहसुन खाने में परेशानी है, तो इसकी चाय भी बनाकर पीना चाहिए। जी हां, आपने अभी तक अदरक की चाय पी होगी, लेकिन अब हेल्दी रहने के लहसुन की चाय को ट्राय करें। इसके लिए एक कप पानी लेकर एक कली लहसुन को कूटकर उसमें डाल दें। इसके बाद आधा चम्मच दालचीनी का पाउडर मिलाएं। पानी को करीब दो मिनट के लिए उबालकर आंच बंद करके छान लें। एक छोटा चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सेवन करें।

लहसुन की चटनी खाना फायदेमंद

लहसुन की चटनी का सेवन सेहतमंद माना जाता है। इसे खाने से फ्लू, सर्दी, बुखार, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं शरीर से दूर रहती हैं, कई तरह के संक्रमण से भी शरीर बच जाता है। लहसुन खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसमें फ्लेवोनॉयड और एलिसिन तत्व पाए जाते हैं, जो थायराइड को कम करते हैं।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article