Glass Bangles Design: कांच की चूड़ियों के ये 4 लेटेस्ट डिजाइन, देखते ही हर कोई पूछेगा—‘कहाँ से ली?’
भारतीय महिलाओं के ज्वेलरी कलेक्शन में कांच की चूड़ियों का एक खास स्थान है। जहां कुछ महिलाएं इन्हें रोजाना पहनना पसंद करती हैं, वहीं कई इसे खास मौकों और त्योहारों पर अपने पारंपरिक परिधानों के साथ स्टाइल करती हैं। आजकल मार्केट में कांच की चूड़ियों के कई आधुनिक और ट्रेंडी डिजाइन्स मौजूद हैं। अगर आप भी किसी शादी, फेस्टिवल या पार्टी के लिए चूड़ियां खरीदने की योजना बना रही हैं, तो इन 4 खूबसूरत डिजाइन्स को अपनी खरीदारी लिस्ट में जरूर शामिल करें।
Glass bangles with Stone Work

अगर आपको अपने लुक में हल्की सी चमक और एलिगेंस पसंद है, तो स्टोन वर्क वाली चूड़ियां आपके लिए बेस्ट हैं। ये सिंपल होने के साथ-साथ साड़ी, सूट और लहंगे के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं।
Golden Touch Glass Bangles

कांच की चूड़ियों पर बारीक गोल्डन वर्क का ट्रेंड इन दिनों काफी लोकप्रिय है। यह डिज़ाइन आपकी कलाई को रॉयल लुक देता है और शादी-ब्याह या बड़े त्योहारों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
Multi-Colored Glass Bangles

जिन्हें रंगों के साथ मिक्स एंड मैच करना पसंद है, उनके लिए रंग-बिरंगी चूड़ियां बेहतरीन विकल्प हैं। अपने एथनिक आउटफिट के मैचिंग शेड्स चुनकर आप अपने पूरे लुक को और ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।
Simple Glass Bangles

अगर आपको हैवी ज्वेलरी की जगह मिनिमल लुक पसंद है, तो प्लेन या सिंपल कांच की चूड़ियां चुनें। इन्हें डेली वेयर से लेकर छोटे-मोटे फंक्शंस तक किसी भी एथनिक ड्रेस के साथ आसानी से कैरी किया जा सकता है।

Join Channel