W3Schools
Advertisement

Gold Tops Designs: इस फेस्टिव सीजन खूबसूरत और ट्रेंडी लुक के लिए ट्राई करें सोने के ये 4 नए टॉप्स

अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ यूनिक और ट्रेंडी शामिल करना चाहती हैं, तो सोने के इन 4 नए स्टाइल के टॉप्स को जरूर ट्राई करें।
02:01 PM Sep 15, 2026 IST | Anjali Dahiya
अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ यूनिक और ट्रेंडी शामिल करना चाहती हैं, तो सोने के इन 4 नए स्टाइल के टॉप्स को जरूर ट्राई करें।
gold tops designs  इस फेस्टिव सीजन खूबसूरत और ट्रेंडी लुक के लिए ट्राई करें सोने के ये 4 नए टॉप्स
Gold Tops Designs( Source: Social Media)

Gold Tops Designs: सोने के टॉप्स को अक्सर सिर्फ रोजमर्रा में पहनने वाली साधारण ज्वेलरी माना जाता है। हालांकि, अब गोल्ड ईयररिंग्स में कई ऐसे लेटेस्ट और मॉडर्न डिजाइन्स आ चुके हैं, जो साइज में छोटे होने के बावजूद बेहद स्टाइलिश और एलीगेंट लुक देते हैं।

Advertisement

इन ईयररिंग्स की सबसे खास बात यह है कि इन्हें पहनने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना पड़ता। इन्हें आप साड़ी और सूट जैसे एथनिक वेयर के साथ-साथ वेस्टर्न या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी आसानी से पेयर कर सकती हैं। अगर आप अपने ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ यूनिक और ट्रेंडी शामिल करना चाहती हैं, तो सोने के इन 4 नए स्टाइल के टॉप्स को जरूर ट्राई करें।

Advertisement

Twisted Gold Tops

Gold Tops Designs
Gold Tops Designs( Source: Social Media)

यह डिजाइन काफी मॉडर्न और अट्रैक्टिव लगता है। इसमें सोने की पतली लाइनों को ट्विस्ट करके एक खास पैटर्न तैयार किया जाता है। कानों में पहनने पर यह बहुत हैवी महसूस नहीं होता, लेकिन आपके पूरे लुक में एक अलग ग्रेस जोड़ देता है।

Advertisement

Mini Gold Hoop Tops

Gold Tops Designs( Source: Social Media)
Gold Tops Designs( Source: Social Media)

अगर आपको पारंपरिक स्टड्स के बजाय थोड़ा अलग और कूल स्टाइल पसंद है, तो मिनी हूप्स बेहतरीन ऑप्शन हैं। यह छोटे हूप्स की तरह दिखते हैं और कैजुअल से लेकर फॉर्मल हर आउटफिट के साथ जंचते हैं।

Double-Layer Gold Tops

Gold Tops Designs( Source: Social Media)
Gold Tops Designs( Source: Social Media)

इस डिजाइन में ऊपर एक छोटा स्टड होता है और उसके नीचे सोने की एक पतली लेयर जुड़ी होती है। दो लेयर्स के कॉम्बिनेशन से यह छोटा ईयररिंग भी काफी आकर्षक और क्लासी लगता है।

Geometric Gold Studs

Gold Tops Designs( Source: Social Media)
Gold Tops Designs( Source: Social Media)

स्क्वेयर, ट्रायंगल या हेक्सागोनल शेप वाले ये टॉप्स आजकल काफी ट्रेंड में हैं। इनका मिनिमल और शार्प कट डिजाइन आपके लुक को एक स्मार्ट और एलिगेंट टच देता है।

Also Read: Ganesh Chaturthi Traditional Look: गणेशोत्सव में पाना है रॉयल लुक? साड़ी के साथ पेयर करें ये 5 आइकॉनिक महाराष्ट्रीयन ज्वेलरी

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×