W3Schools
Advertisement

Green Suit for Shivratri: सिंपल से लेकर हैवी तक, महाशिवरात्रि के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी ग्रीन सूट्स

महाशिवरात्रि पर पारंपरिक और स्टाइल दोनों का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं, तो ग्रीन सूट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहाँ आपके लिए बेहद सिंपल से लेकर हैवी एथनिक लुक्स तक के ट्रेंडी ऑप्शंस की लिस्ट दी गई है।
05:39 PM Aug 05, 2026 IST | Anjali Dahiya
महाशिवरात्रि पर पारंपरिक और स्टाइल दोनों का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं, तो ग्रीन सूट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहाँ आपके लिए बेहद सिंपल से लेकर हैवी एथनिक लुक्स तक के ट्रेंडी ऑप्शंस की लिस्ट दी गई है।
green suit for shivratri  सिंपल से लेकर हैवी तक  महाशिवरात्रि के लिए बेस्ट हैं ये ट्रेंडी ग्रीन सूट्स
Green Suit for Shivratri( Source: Social Media)

महाशिवरात्रि का पावन पर्व भक्ति और उल्लास का प्रतीक है। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है, क्योंकि यह रंग प्रकृति, ताजगी और भगवान शिव की प्रिय वस्तुओं जैसे बेलपत्र से जुड़ा है। अगर आप इस महाशिवरात्रि पर पारंपरिक और स्टाइल दोनों का परफेक्ट बैलेंस चाहती हैं, तो ग्रीन सूट्स से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। यहाँ आपके लिए बेहद सिंपल से लेकर हैवी एथनिक लुक्स तक के ट्रेंडी ऑप्शंस की लिस्ट दी गई है।

Advertisement

Chikankari Cotton Suit

Green suit ideas for Shivratri
Green suit ideas for Shivratri( Source: Social Media)

पेस्टल या मिंट ग्रीन शेड में लखनऊ चिकनकारी का काम बेहद अच्छा लगता है। इसे सफेद प्लाजो और लाइट सिल्वर झुमकी के साथ पेयर करें। दिन की पूजा के लिए यह सबसे आरामदायक और क्लासी ऑप्शन है।

Advertisement

Straight Cut Cotton Suit

Shivratri green suit
Shivratri green suit( Source: Social Media)

ऑलिव ग्रीन या लीफ ग्रीन में सिंपल प्रिंटेड या गोटा-पट्टी की पतली बॉर्डर वाला सूट इसके साथ लहरिया या बांधनी दुपट्टा ड्रेप करें, जो आपके सिंपल लुक में भी त्यौहार की चमक जोड़ देगा।

Advertisement

Chanderi Silk Anarkali

green salwar suit for Shivratri
green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)

बॉटल ग्रीन रंग का अनारकली सूट, जिस पर हल्का गोटा-पट्टी या एम्ब्रॉयडरी वर्क हो। चंदेरी फैब्रिक का अपना एक नेचुरल शाइन होता है। इसके साथ नेट या चंदेरी का हैवी बॉर्डर दुपट्टा पेयर करें।

Naira Cut Suit

green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)
green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)

आजकल आलिया कट और नायरा कट सूट्स काफी ट्रेंड में हैं। वेस्टलाइन पर हल्की चुन्नटें और एम्ब्रॉयडरी इसे फेस्टिव रेडी बनाती हैं। इसे चूड़ीदार या पैंट्स के साथ पहनें और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी से लुक पूरा करें।

Banarasi Silk Suit

green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)
green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)

डार्क या रीगल ग्रीन शेड में जकार्ड या जरी वर्क वाला बनारसी सिल्क सूट आपको एकदम रॉयल लुक देगा। इसके साथ भारी बनारसी दुपट्टा और गोल कुंदन इयररिंग्स बहुत शानदार लगते हैं।

Embroidered Sharara Set

green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)
green salwar suit for Shivratri( Source: Social Media)

अगर आप कुछ मॉडर्न और हैवी चाहती हैं, तो जरदोजी, सितारा या हेवी थ्रेड वर्क वाला शरारा सेट चुनें।इसके कुर्ती की लेंथ थोड़ी छोटी रखें ताकि शरारा का फ्लेयर अच्छे से हाइलाइट हो। साथ में चांदबाली और मांगटीका लगाएं।

Also Read: Anarkali Suit Designs For Sawan 2026: सावन के पावन महीने में खुद को सजाएं इन खूबसूरत अनारकली सूट्स से!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×