Gujarati Kedia Dhoti For Women: नवरात्रि नाइट में लगाएं गुजराती तड़का, इस बार चनिया-चोली छोड़ें, ट्रॉय करें एलिगेंट 'केडिया-धोती' लुक!
Gujarati Kedia Dhoti For Women: गरबा और डांडिया का पावन पर्व नवरात्रि बस आने ही वाला है। इस खास मौके पर हर महिला 9 दिनों तक सोलह श्रृंगार करके डांडिया नाइट्स में झूमने का बेसब्री से इंतजार करती है। अगर आप भी इस साल पारंपरिक चनिया-चोली से हटकर कुछ नया, कम्फर्टेबल और सुपर-स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो 'केडिया-धोती' सेट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
गुजराती तड़के और फ्यूजन के साथ ये आउटफिट्स आपको इस गरबा नाइट सबसे अलग और आकर्षक लुक देंगे।
1. Kutch-work and mirror-embroidery Kedia-Dhoti

अगर आप ब्राइट कलर्स और ट्रेडिशनल वाइब्स पसंद करती हैं, तो गुजराती कढ़ाई और शीशे (मिरर वर्क) के काम वाला यह केडिया-धोती सेट जरूर ट्राई करें। इसका वाइब्रेंट लुक गरबा के दौरान आपकी हर मुवमेंट में जान डाल देगा और आपको भीड़ से बिल्कुल अलग दिखाएगा।
2. Angrakha-style Kedia-Dhoti

भारी-भरकम चनिया-चोली में डांस करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह अंगरखा स्टाइल केडिया-धोती सेट न सिर्फ देखने में एलिगेंट लगता है, बल्कि पहनने में भी बेहद कम्फर्टेबल है। इसे आप आसानी से ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स या लोकल एथनिक स्टोर्स से खरीद सकती हैं।
3. Traditional Mesmora Embroidery Kedia-Dhoti

इन दिनों मेस्मोरा कढ़ाई वाला केडिया-धोती कॉम्बिनेशन फैशन ट्रेंड्स में काफी छाया हुआ है। अगर आप डांडिया नाइट में प्योर कल्चरल और रॉयल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो इस कढ़ाई वाला सेट चुन सकती हैं। यह आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल फील देगा।
4. Black and Peach Khadi Kedia-Dhoti

अगर आप बोल्ड और क्लासिक लुक चाहती हैं, तो ब्लैक और पीच के कॉम्बिनेशन वाला यह खादी सेट बेहतरीन चुनाव है। डांडिया डांस के दौरान जब आप घूमर लेंगी, तो केडिया की घेरदार कलियों का घेरा बेहद खूबसूरत नजर आएगा।
Also Read: Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पहनें ‘टीवी की पार्वती’ जैसे साड़ी और सूट, निहारते रह जाएंगे पिया!”

Join Channel