Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
आप भी झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान? ट्राई करें ये पांच हेयर मास्क, बालों को मिलेगी सैलून जैसी चमक
09:53 AM Sep 11, 2024 IST | Aastha Paswan
Hair Care Tips: आप भी हेयर फॉल से परेशान हैं? अगर हां, तो अच्छी डाइट के साथ आपको सही हेयर केयर की जरूरत है। हेयर फॉल को कंट्रोल करने के लिए घर पर बने होममेड पैक भी काफी काम आते हैं। यह आपके बालों को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। जानिए इन इफेक्टिव होममेड हेयर पैक को कैसे बनाएं।
Advertisement
ट्राई करें ये पांच हेयर मास्क
घरेलू हेयर मास्क आपके बालों को प्राकृतिक पोषण प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ रखते हैं। इन मास्क का नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आप अपने बालों को मजबूत चमकदार और रूखेपन से मुक्त बना सकते हैं। इसलिए हम आपको 5 हेयर मास्क (Hair Mask For Shiny Hair) के बारे में बताने वाले हैं जिनसे घर पर ही आप बालों की खूबसूरती को निखार सकते हैं।
Advertisement

Advertisement
अंडे का मास्क
अंडे में प्रोटीन और बायोटिन भरपूर मात्रा में होता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। एक अंडे को फेंटकर अपने बालों पर लगाएं। 20-30 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। इस मास्क को हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें।

केले का मास्क
केला बालों को नरिश और मॉइस्चराइज करता है। एक पके केले को मैश करके अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट के बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है।

शहद और नींबू का मास्क
शहद में एंटीऑक्सिडेंट गुण होते हैं, जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं। नींबू में विटामिन-सी होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है। एक चम्मच शहद और नींबू का रस मिलाकर अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को रूखापन से बचाता है।

दही का मास्क
दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो बालों को सॉफ्ट और मजबूत बनाता है। एक कप योगर्ट को अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। यह मास्क बालों को डैंड्रफ से भी राहत दिलाता है।

आंवला का मास्क
आंवला विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है। आंवले का पाउडर पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और अपने बालों पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

नारियल पानी का मास्क
नारियल पानी बालों को हाइड्रेट करता है और उन्हें रूखापन से बचाता है। नारियल पानी को अपने बालों पर लगाएं और कुछ समय बाद ठंडे पानी से धो लें।
(Input From ANI)
Advertisement

Join Channel