India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अगर रोज टूट रहे हैं बाल तो करें इस चीज का इस्तेमाल

11:17 AM Mar 31, 2024 IST
Advertisement

हर कोई चाहता है कि उसके बाल खूबसूरत घने और लंबे हो, लेकिन आज के समय में लोगों में बाल झड़ने, रूखेपन की समस्या बढ़ रही है।महिलाएं इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार के नए-नए तेल, शैंपू का इस्तेमाल करती है, लेकिन कई बार ब्रांड के प्रोडक्ट ना होने से उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिसे अपने बालों पर लगा कर आप आसानी से परेशानियों को दूर कर सकते हैं।

इस चीज को इस्तेमाल करने से नहीं झड़ेंगे बाल

आप अपने झड़ते बालों से बचने के लिए एक आसान घरेलू उपाय कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं प्याज के रस की। प्याज का रस बालों के लिए एक रामबाण उपाय हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो बालों के झड़ने को रोकने में मदद करते हैं साथ ही बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। प्याज के रस में मौजूद सल्फर बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।

प्याज के रस का इस तरह करें इस्तेमाल

प्याज के रस को बनाने के लिए सबसे पहले आपको प्याज को ब्लेंडर में पीसना होगा। फिर इसका रस निकालकर अपने बालों में अच्छी तरह से लगा लें, इसके रस को जड़ तक जाने दें।फिर 30 से 40 मिनट के लिए इसे छोड़ दें। थोड़ी देर हो जाने के बाद आप शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। प्याज का रस बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article