W3Schools
Advertisement

Hartalika Teej 2026: शादी के बाद पहली हरतालिका तीज पर दिखेंगी सबसे खास, पहनें ये ट्रेंडी साड़ी, पाएं परफेक्ट लुक

इस तीज पर ट्रेंड में रहने वाली 4 सबसे बेहतरीन साड़ियाँ और उन्हें स्टाइल करने के टिप्स, जो आपको देंगे एकदम परफेक्ट लुक।
02:57 PM Sep 08, 2026 IST | Anjali Dahiya
इस तीज पर ट्रेंड में रहने वाली 4 सबसे बेहतरीन साड़ियाँ और उन्हें स्टाइल करने के टिप्स, जो आपको देंगे एकदम परफेक्ट लुक।
hartalika teej 2026  शादी के बाद पहली हरतालिका तीज पर दिखेंगी सबसे खास  पहनें ये ट्रेंडी साड़ी  पाएं परफेक्ट लुक
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

Hartalika Teej 2026: शादी के बाद की पहली हरतालिका तीज हर दुल्हन के लिए बेहद खास और स्मरणीय होती है। इस दिन नयी दुल्हन न केवल पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं, बल्कि सोलह श्रृंगार करके दुल्हन की तरह सजती भी हैं। अगर आप भी अपनी पहली तीज को यादगार बनाना चाहती हैं और सबसे अलग व खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो सही साड़ी का चुनाव बहुत जरूरी है। यहाँ जानिए इस तीज पर ट्रेंड में रहने वाली 4 सबसे बेहतरीन साड़ियाँ और उन्हें स्टाइल करने के टिप्स, जो आपको देंगे एकदम परफेक्ट लुक।

Advertisement

Classic Red Banarasi Silk

Hartalika Teej 2026
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

बनारसी साड़ी का क्रेज़ कभी कम नहीं होता। इसका रीगल और पारंपरिक लुक पहली तीज के लिए सबसे मुफीद माना जाता है। लाल रंग की हैवी जड़ी-बूटी वर्क वाली बनारसी साड़ी के साथ ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वेलरी, माथा-पट्टी और बन में गजरा लगाएं। यह लुक आपको बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन वाला ग्रेस देगा।

Advertisement

Green Bandhani or Leheriya

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

तीज के पावन अवसर पर हरा रंग पहनना बेहद शुभ माना जाता है। राजस्थान और गुजरात की प्रसिद्ध बांधनी या लहरिया साड़ी सावन और तीज के माहौल में एकदम रच-बस जाती है। गोटा-पत्ती वर्क वाली हरी बांधनी साड़ी के साथ कुंदन या पोलकी ज्वेलरी पेयर करें। यह लुक लाइटवेट होने के साथ-साथ देखने में काफी एथनिक और फ्रेश लगता है।

Advertisement

Trendy Floral Organza Silk

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

अगर आप हैवी साड़ी नहीं पहनना चाहतीं और कुछ मॉडर्न व लाइटवेट ढूंढ रही हैं, तो पेस्टल या ब्राइट शेड की ऑर्गेन्ज़ा साड़ी आपके लिए बेस्ट है। फ्लोरल प्रिंट या बारीक कट-वर्क बॉर्डर वाली ऑर्गेन्ज़ा साड़ी को हैवी एम्ब्रोइडरी वाले ब्लाउज के साथ पहनें। इसके साथ चोकर नेकलेस और मिनिमल मेकअप आपको एलिगेंट और ट्रेंडी लुक देगा।

Kanjeevaram Silk

Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)
Hartalika Teej 2026( Source: Social Media)

दक्षिण भारत की यह पारंपरिक साड़ी अपने समृद्ध ताने-बाने और चौड़े गोल्डन बॉर्डर के लिए जानी जाती है। रानी पिंक, मस्टर्ड येलो या डीप मैरून कलर की कांजीवरम बेहद खूबसूरत लगती है। इसके साथ टेम्पल ज्वेलरी, कमरबंद और हाथों में हरी व लाल कांच की चूड़ियों का सेट पहनें। यह लुक आपको भीड़ में सबसे अलग और रॉयल पहचान देगा।

Also Read: Aditi Rao Hydari Saree Collection: Aditi Rao Hydari जैसी पहनें साड़ियां, स्टनिंग लुक देख पार्टनर भी हार जायेगा दिल!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×