W3Schools
Advertisement

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स, देखते ही रह जाएंगे सब!

अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत डिजाइनों से सजाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों से विचार ले सकती हैं।
03:55 PM Sep 02, 2026 IST | Anjali Dahiya
अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत डिजाइनों से सजाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों से विचार ले सकती हैं।
hartalika teej mehndi designs  हरतालिका तीज पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिज़ाइन्स  देखते ही रह जाएंगे सब
Hartalika Teej Mehndi Designs( Source: Social Media)

Hartalika Teej Mehndi Designs: हरतालिका तीज सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और पवित्र त्योहार है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करती हैं। तीज के इस पावन अवसर पर सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है।

Advertisement

सुंदर साड़ी, लाल-हरी चूड़ियां, गहने और निखरे मेकअप के साथ-साथ हाथों में रची मेहंदी इस त्योहार के उत्साह को दोगुना कर देती है। अगर आप भी इस हरतालिका तीज पर अपने हाथों को खूबसूरत डिजाइनों से सजाना चाहती हैं, तो इन ट्रेंडी और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों से विचार ले सकती हैं।

Advertisement

Mor Mehndi

Mehndi design for Teej back hand
Mehndi design for Teej back hand( Source: Social Media)

हथेली के एक हिस्से में सुंदर मोर की आकृति बनाकर आसपास बारीक पंखों और फूलों का पैटर्न तैयार किया जा सकता है। यह क्लासिक डिजाइन आपके ट्रेडिशनल लुक में चार चांद लगा देगा।

Advertisement

Jhula Mehndi

Hartalika mehndi design simple and beautiful
Hartalika mehndi design simple and beautiful( Source: Social Media)

तीज के पर्व पर झूले की परंपरा का अपना अलग ही महत्व है। हथेली पर झूले में झूलती महिला की बारीक आकृति के साथ पेड़-पौधों और पत्तियों का पैटर्न बनाएं। यह डिजाइन दिखने में बेहद आकर्षक और सबसे अलग नजर आएगा।

Shiv- Parvati Mehndi

Teej mehndi design Arabic
Teej mehndi design Arabic( Source: Social Media)

तीज की भक्तिमय भावना को दर्शाने के लिए हथेली के केंद्र में शिवलिंग, बेलपत्र, कलश और फूलों की आकृति उकेरी जा सकती है। यह धार्मिक थीम इस पावन अवसर के लिए एकदम उपयुक्त है।

Rajasthani Mehndi

Teej mehndi design Arabic( Source: Social Media)
Teej mehndi design Arabic( Source: Social Media)

पूरी हथेली पर बारीक जालियां बनाकर उनके बीच छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और गोल डिजाइन भरें। उंगलियों पर दी गई बारीक कारीगरी हाथों को एक बेहद रॉयल और भरा-भरा लुक देती है।

Bracelet Mehndi

Teej mehndi design Arabic( Source: Social Media)
Teej mehndi design Arabic( Source: Social Media)

कलाई पर चौड़े कंगन जैसी सुंदर आकृति बनाएं और उससे निकलती हुई एक बारीक बेल को हथेली की ओर ले जाएं। उंगलियों पर हल्का डिजाइन रखें। कम मेहंदी में सोबर और आधुनिक लुक पाने के लिए यह बेहतरीन विकल्प है।

Also Read: Peacock Mehndi Designs for Janmashtami: जन्माष्टमी पर हाथों में रचाएं पीकॉक मेहंदी, देखें सबसे खूबसूरत और ट्रेंडी डिजाइंस!

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×