India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Health Advice: तनाव से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फल

12:10 PM Jan 24, 2024 IST
Advertisement

Health Advice: कुछ फलों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेस और तनाव को कम करने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं आप रोजाना डाइट में कौन सा फल लेंगे तो स्ट्रेस कभी नहीं होगी।

Highlights

युवाओं में बढ़ता जा रहा है स्ट्रेस

आज के भागदौड़ भरे जीवन में तनाव या स्ट्रेस एक आम समस्या बन गई है। काम, परिवार, समय की कमी और तरह-तरह की जिम्मेदारियों के चलते लोगों का स्ट्रेस लेवल बढ़ता जा रहा है। खासकर आज के युवाओं में इसका ज्यादा प्रभाव हो रहे हैं, क्योंकि उनके पास बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं और भविष्य के प्रति उम्मीदें भी अधिक हैं। इसके साथ ही नौकरी, रिश्ते और सामाजिक मानदंड भी उन पर दबाव डालते हैं। इससे बचने के लिए आपको स्ट्रेस से दूर रहने के लिए अपने खान-पान बदलाव करने की जरूरत होती है।

डाइट में करें बदलाव

इसलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ खास तरह के फल आप अपनी डाइट में रोजाना शामिल करते हैं तो इस स्ट्रेस को कम करने में मदद कर सकते हैं.  कुछ फलों में एंटी-स्ट्रेस के गुण पाए जाते हैं. इनमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व स्ट्रेस हार्मोन को कम करते हैं और शारीरिक-मानसिक तनाव को दूर करने में मदद करते हैं।

केला खाएं

केले में पोटेशियम, मैग्नीशियम और Vitamin-B6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्ट्रेस हार्मोन को कम करते हैं। पोटेशियम एक ऐसा मिनरल है, जो शरीर की कोशिकाओं के स्वस्थ कार्य को बनाए रखने में मदद करता है। यह तनाव हार्मोन को नियंत्रित करके स्ट्रेस को कम करता है। मैग्नीशियम भी स्ट्रेस और अवसाद से लड़ने के लिए जाना जाता है. यह दिमाग को शांत रखकर काम करता है। Vitamin-B6, सेरोटोनिन नामक न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन को बढ़ावा देता है, जो मूड को बेहतर बनाता है।

सेब होगा फायदेमंद

सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स, Vitamin-C और फाइबर होता है, जो तनाव कम करने में मदद करता है। रोज एक सेब खाने से स्ट्रेस कम होता है। सेब एक बहुत ही फायदेमंद फल है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारा स्ट्रेस कम करने में मदद करते हॉं। सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये हमारी कोशिकाओं को नुकसान से बचाते हैं। साथ ही स्ट्रेस को भी कम करते हैं।

अनार

अनार एक ऐसा फल है जिसे स्ट्रेस या तनाव से राहत पाने के लिए खाया जा सकता है. अनार में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. Vitamin-C हमारे शरीर की कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है और तनाव हार्मोन को कम करता है। एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं जो, कि स्ट्रेस का कारण बनते हैं।

नाशपाती से होगा मूड हैप्पी

नाशपाती में भी Vitamins पाए जाते हैं। ये Vitamins हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये स्ट्रेस और तनाव कम करने में मदद करते हैं। बी विटामिंस कुछ ऐसे रसायन बनाते हैं, जिनका नाम सेरोटोनिन होता है। सेरोटोनिन दिमाग में पाया जाने वाला एक रसायन है। यह हमारा मूड अच्छा बनाए रखता है।

इन फलों को अपने आहार में शामिल करने के अलावा, स्ट्रेस को कम करने के लिए आप निम्नलिखित उपाय भी कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article