India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हमेशा उबालकर खाएं ये 5 चीजें, शरीर को मिलते हैं दोगुने फायदे

01:35 PM Jun 03, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: हमारे खाने पीने की चीजों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो आसानी से पचाए नहीं जा सकते हैं। लेकिन जब आप भोजन को सही तरह उबालते (Boiled Food) हैं तो यह तत्व आपके शरीर में जाकर आसानी से पच जाते हैं। अगर आप भी तला-भुना या मसालेदार खाने के शौकीन हैं तो हम आपको बताएंगे ऐसी 5 चीजें जिन्हें अगर उबालकर खाया जाए तो सेहत को बेशुमार फायदे मिल सकते हैं।

Highlights

ये फूड्स उबालकर खाएं

आजकल के लाइफस्टाइल में जरूरी है, कि स्वाद को साइड रखकर सेहत पर भी नजर डाली जाए। कम उम्र में ही हो रही कमजोरी के पीछे खानपान का सबसे बड़ा हाथ होता है। स्वाद का गुलाम बन जाने से न सिर्फ आपको मोटापा बल्कि हार्ट से जुड़ी कई समस्याएं अपना शिकार बना लेती हैं। ऐसे में, डाइट में थोड़ा बदलाव बेहद जरूरी है। आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 चीजें, जिनका सेवन अगर उबालकर किया जाए, तो सेहत को मिलने वाले फायदे डबल किए जा सकते हैं।

पालक

पालक पनीर तो सभी को पसंद आता है, लेकिन अगर आप इसे उबालकर खाएंगे तो इससे सेहत को भी ढेरों फायदे मिलेंगे। इसे अपनी डाइट में शामिल करके आप शरीर में प्रोटीन, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।

आलू

आलू का इस्तेमाल कई सब्जियों में किया जाता है। बता दें, कि अगर इसका सेवन उबले हुए स्टेज पर ही कर लिया जाए, तो आप कैलोरी के लेवल को भी मेंटेन कर सकते हैं, जिससे बढ़ते वजन पर भी काबू पाया जा सकता है।

ब्रोकली

आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी और के से भरपूर ब्रोकली को खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, लेकिन अक्सर कुछ लोग इसके साथ गलती ये करते हैं कि इसे तेज मसालों में पकाकर या तल कर खाते हैं जिससे फायदे की जगह नुकसान ही हाथ लगता है। बता दें, इसे भी आपको सिर्फ उबालकर ही खाना चाहिए।

कॉर्न

इसे भूनकर खाना सभी को अच्छा लगता है, लेकिन बता दें कि अगर आप इसे उबालकर खाते हैं तो सेहत को फायदा अधिक मिलता है। ये आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन बी और जिंक से रिच होता है। ऐसे में आपको बदलते मौसम में कई बीमारियों से बचा सकता है।

अंडा

प्रोटीन के लिए अंडा भी एक बेस्ट ऑप्शन होता है। इसे भी तलने या भूनने की बजाय अगर आप उबालकर खाते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article