India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रोज सुबह खाली पेट चबाएं तुलसी के 3-4 पत्ते, कई समस्याओं का है इलाज

10:59 AM Aug 24, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: तुलसी की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप इन पत्तियों को रोज सुबह खाली पेट चबा सकते हैं। आइए जानें तुलसी के पत्तों के फायदे।

कई समस्याओं का है इलाज है तुलसी

अपनी दादी या नानी से आपने ये जरूर सुना होगा कि तुलसी के पत्ते खाने चाहिए। हो सकता है, तब आपने उनकी बात पर ध्यान न दिया हो, लेकिन आपको बता दें कि वो सही कहती थीं। रोज 2-4 तुलसी के पत्ते चबाने से आपकी सेहत में काफी सुधार हो सकता है। आइए जानते हैं रोज सुबह तुलसी के पत्ते खाने से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

पाचन के लिए फायदेमंद

तुलसी के पत्ते खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें फाइबर पाया जाता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे कब्ज और गैस जैसी समस्या नहीं होती। साथ ही, ये पेट का पीएच लेवल भी संतुलित रखता है, जिससे एसिडिटी जैसी परेशानियां नहीं होतीं।

इम्युनिटी मजबूत होती है

तुलसी के पत्तों में एंटी-माइक्रोबल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसलिए तुलसी के पत्ते खाने से इन्फेक्शन से लड़ने में मदद मिलती है और आप कम बीमार पड़ते हैं।

खांसी-जुकाम का रामबाण इलाज

खांसी-जुकाम होने पर तुलसी के पत्ते खाने से जल्दी आराम मिलता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले एंटी-माइक्रोबियल गुणों की वजह से होता है। इसलिए बदलते मौसम में तो तुलसी के पत्तों को रोज खाना चाहिए।

तनाव कम होता है

आजकल की लाइफस्टाइल में हमें सबसे ज्यादा जरूरत तनाव मुक्त रहने की है। तुलसी के पत्ते खाने से तनाव कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें एडेप्टोजेन पाए जाते हैं, जो तनाव कम करने में मदद करते हैं। इससे नर्वस सिस्टम रिलैक्स होता है, जिसके कारण बेचैनी और तनाव कम होते हैं।

मुंह की बदबू से छुटकारा

तुलसी के पत्ते खाने से आपके मुंह की बदबू कम होती है। सुबह खाने से आपको फ्रेश महसूस होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे, क्योंकि जब अच्छे दिखते हैं, अच्छा स्मेल करते हैं, तो आप अच्छा महसूस करते हैं।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article