India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

फल खाने के तुरंत बाद न पीएं पानी, हो सकती हैं पेट संबंधी परेशानियां

11:03 AM Mar 15, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: अक्सर लोग फलों का सेवन करने के बाद पानी पीते हैं लेकिन बता दें कि ये आदत सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करा सकती है। जानते हैं फल के बाद पानी का सेवन क्यों नहीं करना चाहिए और इससे कौन सी परेशानियां हो सकती हैं।

Highlights

फल खाने के बाद न पीएं पानी

फल जितने सेहत के लिए अच्छे होते हैं उतने ही स्वादिष्टभी होते हैं। बता दें कि फलों के अंदर ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई समस्याओं से दूर रख सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फलों का सेवन करने के बाद किस चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण फलों के बाद पानी का सेवन करते हैं, जिसके कारण उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि फलों के बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फलों के बाद पानी का सेवन क्यों नहीं करते।

अपच की समस्या

फल में भरपूर मात्रा में Vitamin और आयरन होते हैं अगर इसे ठीक ढंग से खाया जाए तो यह शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं, लेकिन फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट का पीएच लेवल बिगड़ सकता है। साथ ही पेट में एसिड, अपच, ऐंठन, ममोड़न की दिक्कत शुरू हो सकती है।

पाचन पर असर

फलों में फ्रुक्टोज और नैचुरल शुगर पाई जाती है, जो शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन इस फ्रुक्टोज से भरपूर फल खाने के बाद अगर पानी पी लिया जाए तो यह पेट संबंधी परेशानियां बढ़ा सकती है।

एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशियां

फल खाने के एक घंटे पहले या एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए, जिस तरह खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पाचन तंत्र बिगड़ जाता है। ठीक उसकी फल खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट के अंदर गड़बड़ी होने लगती है। साथ ही साथ एसिड बर्न, एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशानियां शुरू होती है।

PH लेवल बढ़ता है

पेट का PH लेवल बिगड़ जाता है। तरबूज, पपीता, संतरा, पाइनएप्पल जैसे फल को खाने के बाद अगर आप पानी पी लेते हैं, तो यह आपके पीएच लेवल को काफी ज्यादा बिगाड़ देता है। इसलिए भूल से भी फल खाने के बाद पानी न पिएं।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article