India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

भूलकर भी दूध के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को गंभीर नुकसान

09:44 AM Aug 12, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: दूध और खट्टे फल जैसे संतरा, अंगूर आदि का सेवन भी एक साथ करने से ये आपको बीमार बना सकता है। इससे आपको उल्टी, दस्त, पेट दर्द आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इन 5 चीजों को करें अवॉयड

दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये काफी पौष्टिक होता है लेकिन इसे कुछ चीजों के साथ खाने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसलिए उन चीजों को दूध के साथ बिल्कुल नहीं (Foods not to eat with milk) खाना चाहिए। आइए जानते हैं दूध के साथ किन फूड्स को खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

मछली

ज्यादा प्रोटीन आपकी सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। मछली और दूध दोनों ही प्रोटीन के बेहतरीन स्त्रोत होते हैं। इसलिए इन्हें साथ खाने से पाचन बिगड़ सकता है और उल्टी, दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही, इन्हें साथ खाने से स्किन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

खट्टे फल

नींबू, संतरे जैसे खट्टे फलों को खाने से पहले या बाद दूध न पिएं। ऐसा करने से पेट खराब हो सकता है और उल्टी होने जैसी परेशानी भी हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध को पचने में समय लगता है और ऐसे में खट्टे फलों को खाने से पेट दर्द या उल्टी हो सकती है। इसलिए दोनों को खाने के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप दें।

दही

दूध और दही को कभी भी साथ में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से सेहत को काफी नुकसान पहुंच सकते हैं। दही और दूध साथ में खाने से पाचन से जुड़ी परेशानियां हो सकती है, जिसमें पेट दर्द, उल्टी और दस्त की समस्याएं शामिल हैं।

केला

दूध और केला साथ में बेस्ट कॉम्बिनेशन माना जाता है, लेकिन अगर आपको पाचन से जुड़ी परेशानियां, जैसे- गैस या ब्लोटिंग की समस्या है, तो इन्हें साथ में न खाएं। इन्हें पचाने में काफी समय लगता है। इसलिए इन्हें साथ खाने से बचें।

गुड़

गुड़ को दूध के साथ कई लोग खाते हैं, लेकिन आयुर्वेद में इस कॉम्बिनेशन को वर्जित बताया गया है। इसे साथ खाने से भी पेट खराब हो सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article