India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रोजाना सुबह उठकर करें सूर्य नमस्कार, फिटनेस से लेकर डाइजेशन तक हो जाएगी बेहतर, दिन होगा अच्छा

12:14 PM May 14, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: सूर्य नमस्कार 12 योगासनों को मिलाकर बनाया गया है। हर एक आसान का अपना महत्व है। इसे करने वाले का कार्डियोवस्कुलर स्वास्थ अच्छा होता है। साथ ही शरीर में खून का संचार भी दुरुस्त होता है। सूर्य नमस्कार के जरिए आप अपना तनाव कम कर सकते हैं और बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट सूर्य नमस्कार करना सबसे अच्छा माना जाता है। यह योग करने से हमारे शरीर को कई फायदे होते हैं। इनमें बेहतर लचीलापन एनर्जी बैलेंस हार्ट हेल्थ और मेंटल हेल्थ शामिल है।

Highlights

सूर्य नमस्कार के फायदे

सूर्य नमस्कार सूर्य यानी सूरज का सम्मान करने के लिए किए जाने वाले योग आसनों को कहा जाता है। इसमें 12 मुद्राओं की एक सीरीज शामिल है, जो एक साथ की जाती हैं और हर सांस के साथ सिंक्रनाइज होती है। सदियों से हमारे बड़े कहते आए हैं कि, सूर्य नमस्कार करने से आपकी हेल्थ बेहतर रहती है और आप फिट रहते हैं। आइए योग करने के कुछ हेल्थ से जुड़े फायदों के बारे में।

शरीर लचीलेपन में सुधार

सूर्य नमस्कार में 12 आसन या मुद्राओं शामिल होती हैं, जो मसल्स, लिगामेंट्स और जोड़ों को Flexible बनाता है। रेगुलर प्रैक्टिस से धीरे-धीरे मसल्स मजबूत होती है और शरीर में फुर्ती आती है।

मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाता है

सूर्य नमस्कार में हर आसन हाथ, पैर, पीठ की मजबूती बढ़ाते हैं। इन आसनों के बार-बार प्रैक्टिस से मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे बेहतर मुद्रा, बैलेंस और फोक्स्ड रहने में मदद मिलती है।

बेहतर होती है हार्ट हेल्थ

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से पूरे शरीर में ब्लड फ्लो अच्छा होता है। यह कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथी ही, हृदय रोग के जोखिम को कम करता है।

वेट मैनेजमेंट में करता है मदद

सूर्य नमस्कार एक अच्छा कैलोरी बर्न करने वाली एक्सरसाइज है जो वजन घटाने और वेट मैनेजमेंट में मदद करती है। इससे आपकी डाइजेशन भी अच्छी होती है।

हार्मोन्स को बैलेंस करता है

यह शरीर में हार्मोन के लेवल को कंट्रोल करने, हार्मोनल बैलेंस और पूरी बॉडी के हेल्थ को मेंटेन करने में मदद करता है।

पाचन में सुधार लाता है

सूर्य नमस्कार में कुछ आसन, जैसे आगे की ओर झुकना और मुड़ना, पाचन अंगों की मालिश करते हैं। यह बेहतर डाइजेशन में मदद करता है कब्ज से राहत देता है।

मेंटल हेल्थ में मदद करता है

सूर्य नमस्कार और योग मन को शांत करता है, स्ट्रेस कम करता है और माइंड के फोकस को बढ़ाता है। इसको प्रैक्टिस करने से कॉन्सनट्रेशन में भी सुधार होता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Next Article