India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आप भी खाना खाते समय देखते हैं फोन? हो सकती हैं कई खतरनाक बीमारियां

12:06 PM Jun 27, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: आज के समय में मोबाइल लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो मोबाइल को खुद से एक मिनट के लिए भी दूर नहीं कर सकते है। खासकर खाना खाते वक़्त भी मोबाइल में ही लगे रहते हैं। हालांकि ऐसा करना हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है। खाना खाते समय मोबाइल चलाने के कई नुकसान होते हैं।

Highlights

खाते समय न देखें मोबाइल

हर पल साथ रहने वाला फोन ही हमें बीमार बना रहा है। इसकी वजह से कई तरह की समस्याएं हो रही हैं। इतना ही नहीं पेट में भी एक खतरनाक बीमारी फैल रही है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आजकल हम अपने गैजेट्स हर जगह लेकर जाते हैं। यहां तक कि बाथरूम में भी इसे नहीं छोड़ते हैं। जिसकी वजह से गैजेट्स पर कई बैक्टीरिया पाए गए हैं, जिनसे बीमारियां फैल सकती हैं।

मोटापा बढ़ता है

जब हम मोबाइल चलाते हुए भोजन करते हैं तो खाने पर हमारा ध्यान कम होता है। इस कारण खाना पचाने में सहायक ग्रंथियां पूरी तरह से सक्रीय नहीं होती हैं। इस कारण खाना सही से पच नहीं पाता है, जिससे मोटापे जैसी समस्या हो सकती है।

पेट की समस्या

भोजन करते समय मोबाइल चलाने से कई बार हम भोजन को सही से चबाते नहीं हैं। इससे पेट में अपच, पेट दर्द मरोड़ और पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।

ज्यादा खाने का खतरा

जब हम मोबाइल चलाते हुए भोजन करते हैं तो जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। इससे हमें हाई ब्लड प्रेशर या दिल संबंधी बीमारी सहित अन्य कई बीमारी होने का खतरा भी बना रहता है।

फूड इंफेक्शन होने का डर

 



स्मार्टफोन की सतह पर स्टैफिलोकोकस ऑरियस नाम का जीवाणु मिलता है। इसे स्टैफ भी कहा जाता है, जो स्किन इंफेक्शन को बढ़ा सकता है। इस बैक्टीरिया के संपर्क में आने से फूड पॉइजनिंग का खतरा भी रहता है, इसलिए खाने के समय गैजेट्स का इस्तेमाल बिल्कुल भी न करें, क्योंकि गैजेट्स के जरिए बैक्टीरिया हाथ, चेहरे और मुंह तक आसानी से पहुंच सकता है।

इन बातों का रखें खास ख्याल

एक रिसर्च के मुताबिक, 26 मोबाइल फोन पर 11,163 माइक्रो जीव पाए गए हैं, जो खतरनाक तरह की बीमारियों का कारण बन सकते हैं। इससे बचने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। गैजेट की स्क्रीन और बैक कवर को माइक्रोफाइबर कपड़े या अल्कोहल वाइप्स से रोजाना सही तरह से साफ करें।

 

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article