For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोजाना करें जीरे के पानी का सेवन, कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

01:06 PM Jun 29, 2024 IST
रोजाना करें जीरे के पानी का सेवन  कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

Health Tips: जीरा एक ऐसा मसाला है जिसे ना सिर्फ व्यंजन में स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, बल्कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। इसे उबालकर पानी इसका पानी पीने से भी कई समस्याओं से राहत मिलती है।

Highlights

  • भारतीय मसालों में शामिल होता है जीरा
  • खाने को पौष्टिक और स्वादिष्ट बनाता है जीरा
  • सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है जीरा

रोज पीएं जीरा वॉटर

भारत के मसाले भोजन को स्वादिष्ट बनाने क साथ-साथ पौष्टिक भी बनाता है। इन्हीं मसालों में एक जीरा मुख्य मसाला है। जीरा असल में एक फल है, लेकिन सूखने के बाद ये बीज का रूप ले लेता है। इसकी खास महक खाने का स्वाद बढ़ा देती है। ऐसे तो उत्तर भारत की लगभग हर सब्जी में जीरे का छौंक देना जरूरी होता है, लेकिन खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा भी इसके अनेकों फायदे होते हैं।

जीरा पानी पीने के फायदे

जीरा को पानी में उबाल कर और छान कर जीरा पानी का भी इस्तेमाल किया जाता है। ये संपूर्ण सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद है। मुख्य रूप से जीरा पानी पाचन दुरुस्त रखने में बहुत सहायक है। आइए जीरा पानी के ऐसे ही कुछ और फायदे जानते हैं-



पाचन को सुधारे

सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है। असल में जीरे में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज कर सकते हैं।

वजन घटाए

आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं और नतीजन वजन पर असर पड़ता है। वजन को घटाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं।

सूजन कम करने में मददगार

जीरा पानी के रेगुलर सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।

ब्लड शुगर कंट्रोल करें

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं। जीरे में मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट और पोषक तत्वों के कारण है, जो इंसुलिन लेवल को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए

मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। रोजाना सुबह जीरे के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×