For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोजाना खाली पेट पिएं किशमिश का पानी, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

11:07 AM Jun 30, 2024 IST
रोजाना खाली पेट पिएं किशमिश का पानी  सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Health Tips: किशमिश सबसे हेल्दी ड्राई फ्रूट्स में से एक है। किशमिश का पानी सेहत को कमाल के फायदे दिला सकता है। यहां जानिए इस बेहतरीन ड्रिंक के कुछ गजब के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

Highlights

  • सेहत के फायदेमंद होते हैं ड्राई फ्रूट्स
  • किशमिश का पानी भी सेहतमंद है
  • यह कई बीमारियों से छुटकारा देता है

किशमिश एक बहुत ही फायदेमंद ड्राई फ्रूट है, जो कई प्रकार की डिशेज में इस्तेमाल किया जाता है और साथ ही ये स्वाद में भी मीठा और स्वादिष्ट होता है। किशमिश के पानी के भी इसी तरह ढेरों फायदे होते हैं। ये पानी एक बहुत ही जादुई ड्रिंक जो कि न्यूट्रिशन का खजाना है और इसके ढेरों फायदे हैं। आइए जानते हैं किशमिश का पानी कैसे है न्यूट्रिशन का खजाना।

एनर्जी बूस्टर

अपने दिन की शुरुआत एक गिलास भीगी हुई किशमिश के पानी से करने से आपके शरीर को वह एनर्जी मिल सकती है जो पूरे दिन बेहतर ढंग से काम करने के लिए जरूरी है।

वजन घटाने को बढ़ावा देता है

फ्रुक्टोज और ग्लूकोज दो प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली शुगर जो आपको लंबे समय तक एनर्जी देते हैं, ये किशमिश के पानी में पाए जाते हैं। इसलिए यह आपके शरीर को भोजन की लालसा में कमी लाने में सहायता करता है।

एनीमिया से लड़ने में मददगार

किशमिश में आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और कॉपर सभी प्रचुर मात्रा में होते हैं। बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और आयरन ब्लड सेल्स को बढ़ाने में सहायता करते हैं। इसके अलावा कॉपर आयरन के अवशोषण में सहायता करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक

खाली पेट भीगी हुई किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मदद कर सकता है और हेल्दी गट को बनाए रखता है। ये शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है।

पेट को हेल्दी रखता है

किशमिश के पानी में अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाता है, जो पाचन में सहायता करते हैं. किशमिश में शामिल फ्लेवोनोइड, जैसे टार्टरिक एसिड, टैनिन और कैटेचिन, एक रेचक क्रिया को प्रोत्साहित करते हैं जो आंतों के जरिए कब्ज को रोकता है।

एसिड को कम करते हैं



काली किशमिश के पानी में एंटासिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो पेट के एसिड को रेगुलेट करने में सहायक होते हैं और इसलिए इस पुरानी स्थिति को रोक सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×