India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

जरूरत से ज्यादा दूध पीना बढ़ा सकता है मुसीबत, ये हो सकते हैं नुकसान

12:53 PM Jun 06, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: पोषक तत्वों से भरपूर दूध न सिर्फ हड्डियों बल्कि पूरे स्वास्थ्य के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है।  लेकिन अगर लिमिट से ज्यादा दूध पीया जाए तो कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। इससे पेट से लेकर हार्ट तक की समस्याएं हो सकती हैं।

Highlights

अधिक दूध पीने के नुकसान

दूध पीना फायदेमंद होता है। इससे शरीर को कई बेनिफिट्स होते हैं। दूध से बनने वाली चीजें भी सेहत को लाभ पहुंचाती हैं, लेकिन अगर इनका ज्यादा सेवन किया जाए तो कई साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इनकी ज्यादा मात्रा सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए दूध पीना (Drinking Milk) जरूर चाहिए लेकिन ज्यादा नहीं। आइए जानते हैं ज्यादा दूध पीने के क्या नुकसान हैं।

बढ़ सकता है मोटापा

जरूरत से ज्यादा दूध पीना मोटापा बढ़ा सकता है। इससे वजन भी तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए अगर वजन कम करने जा रहे हैं और फिट रहना चाहते हैं तो दिन में दो-तीन कप से ज्यादा दूध नहीं पीना चाहिए।

गैस और एसीडिटी की समस्या बढ़ाए

दूध में काफी ज्यादा मात्रा में फैट मिलता है। बता दें, ज्यादा दूध पीने से गैस या एसिडिटी को बढ़ा सकता है। इससे पेट की समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए ज्यादा दूध पीने से बचना चाहिए।

बढ़ सकता है कोलेस्ट्रोल लेवल

अगर दिन में दो से तीन कप से ज्यादा दूध पीते हैं तो कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है, जिसकी वजह से कई बीमारियां जन्म ले सकती हैं। इससे हार्ट को भी दिक्कतें पहुंच सकती हैं, इसलिए लिमिट में रहकर ही दूध का सेवन करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है

दूध ज्यादा पीने से ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा दूध पीने से बीपी की समस्या हो सकती है। ब्लड प्रेशर की वजह से दिल की बीमारियों का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article