For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोजाना खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन, सेहत रहेगी फिट एंड फाइन

11:23 AM Jul 29, 2024 IST | Aastha Paswan
रोजाना खाली पेट खाएं कच्चा लहसुन  सेहत रहेगी फिट एंड फाइन

Health Tips: लहसुन बेहद पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। खाली पेट चबाकर खाने से इसके जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसे ब्रेकफास्ट से पहले खाने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं।

सेहत के लिए वरदान है लहसुन

लहसुन रसोई में मिलने वाली एक ऐसी सामग्री है जिसका इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों के इलाज तक में सदियों से किया जा रहा है। इसमें कई ऐसे तत्व मिलते हैं जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कच्चे लहसुन की एक कली को खाने से आपकी सेहत को क्या फायदे पहुंच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम होता है

लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल कम होता है, जो आज के दौर में सभी के लिए जरूरी है। कम उम्र के लोगों में भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या देखने को मिल रही है, जिसके कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है। साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स दिल के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

आर्थराइटिस के दर्द से राहत

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसे खाने से आर्थराइटिस जैसी बीमारियों की वजह से होने सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इससे दर्द से आराम मिलता है और आर्थराइटिस के लक्षणों से आराम मिलता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है

लहसुन में एलिसिन पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसलिए हाई बीपी के मरीजों के लिए लहसुन खाना काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियों को कम करने में काफी मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम से राहत

लहसुन में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम से राहत दिलाते हैं। मानसून या बदलते मौसम में अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में लहसुन में मौजूद विटामिन-सी और बी6 इम्युनिटी मजबूत बनाते हैं, जिससे खांसी-जुकाम से आराम मिलता है।

स्किन की समस्या दूर करे

एक्ने त्वचा के पोर्स में बैक्टीरिया जमा होने की वजह से होते हैं। ऐसे में लहसुन में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण एक्ने होने से रोकते हैं और अगर हो गए हैं, तो उन्हें जल्दी ठीक करने में भी मदद करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×