For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रोज नाश्ते में खाएं Sprouts, वेट लॉस से लेकर डाइजेशन में करें मदद

11:05 AM Jun 01, 2024 IST
रोज नाश्ते में खाएं sprouts  वेट लॉस से लेकर डाइजेशन में करें मदद

Health Tips: दाल या चना स्प्राउट्स के लिए उन्हें अच्छे से धोकर पानी में भिगोकर रख दिया जाता है. कुछ घंटे पानी में रखे रहने के बाद उन्हें किसी पतले गीले कपड़े में बांध कर रखा जाता है, जिससे उनमें अंकुर फूटने लगते हैं। इससे सेहत को कई फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

Highlights

  • Sprouts खाने से होते हैं कई फायदे
  • आज ही अपनी डाइट में करें शामिल
  • अंकुरित मूंग दाल इन्हीं में से एक फूड आइटम है

अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी माना जाता है। अच्छी डाइट आपकी मेंटल हेल्थ से लेकर शारीरिक स्वास्थ्य तक सभी में मदद कर सकती है। ऐसे कई फूड आइटम्स है जो विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं और उनको खाने से सेहत से जुड़े कई फायदे हो सकते हैं। अंकुरित मूंग दाल इन्हीं में से एक फूड आइटम है।

स्प्राउट्स खाने से होने वाले फायदे

स्प्राउट्स को नाश्ते में शामिल करने से दिन की शुरुआत स्वस्थ और ताजगी भरी होती है। इन्हें अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है, जैसे सलाद में, सैंडविच में, या सादे ही। स्प्राउट्स खाना एक पौष्टिक नाश्ता होता है। सुबह नाश्ते में स्प्राउट्स खाने के कई फायदे हो सकते हैं। स्प्राउट्स पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी होते हैं।

 

पाचन में सुधार

अंकुरित मूंग में हाई लेवल में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह फूड आइटम कब्ज की समस्या को भी दूर करनें में लाभकारी माना जाता है।

इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है

स्प्राउट्स में मौजूद विटामिन C और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और शरीर को रोगों से लड़ने की ताकत देते हैं। स्प्राउट्स खाने से कई तरह की बीमारियों से लड़ने में भी मदद मिलती है।

वजन कम करने में मदद करता है

स्प्राउट्स में कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन कम होने में मदद मिलती है। वेट लॉस की इच्छा रखने वाले लोगों को यह फूड आइटम अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है

स्प्राउट्स में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर हृदय को स्वस्थ रखते हैं। साथ ही कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करते हैं और ब्लड प्रेशर को सामान्य बनाए रखते हैं।

ब्लड शुगर नियंत्रण

स्प्राउट्स खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को सही रखने में भी मदद मिलती है। डायबिटीज के रोगियों के लिए यह फूड आइटम बहुत फायदेमंद माना जाता है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

स्प्राउट्स में विटामिन A, C, और सिलिका जैसे तत्व होते हैं, जो त्वचा को चमकदार और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फायदेमंद होते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×