India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अधिक दूध का सेवन भी सेहत के लिए खतरनाक, जानें दिनभर में कितना पीएं दूध

11:57 AM May 05, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: दूध पीना हमारी सेहत एक लिए बेहद फायदेमंद है। सदियों से इसे पौष्टिक आहार माना गया है। दूध पीने से हमें विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है जिससे हमारा शरीर और हड्डियां मजबूत होती हैं। डॉक्टर भी हर किसी को दूध पीने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ज़्यादा दूध का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। चलिए हम आपको बताते हैं इसे पीने के नुकसान क्या है और एक दिन में आपको कितना दूध पीना चाहिए?

Highlights

दिनभर में पीएं किनता दूध

रोजाना बहुत ज्यादा दूध पीने से आपके शरीर में हॉर्मोन असंतुलन हो सकता है। दूध में काफी मात्रा में फैट और कैलोरी पाई जाती है जो आपका वजन तेजी से बढ़ाता है। दरअसल, 1 कप दूध में 5 ग्राम फैट और 152 कैलोरी होती है। इसमें काफी मात्रा में लैक्टोज पाया जाता है जो एक नेचुरल शुगर है। इसकी वजह से आपका वजन तो बढ़त ही है साथ ही और भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

होने लगती हैं ये परेशानियां

रोजाना दूध पीने से पेट से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है, जैसे- गैस, अपच, पेट फूलना, दस्त और कब्ज। दूध में बैड और गुड दोनों तरह की बैक्टीरिया पाई जाती है. इसलिए दोनों में बैलेंस बनाना बेहद जरूरी है।

पाचन से जुड़ी दिक्कत

ज्यादा दूध पीने से पाचन से जुड़ी कई सारी दिक्कतें हो सकती है। इसमें मौजूद लैक्टोस कई लोगों को पचती नहीं है। पाचन बिगड़ने लगती है। और बाद बैचेनी और उल्टी होती है।

स्किन से जुड़ी समस्याएं

अगर आपको स्किन एलर्जी की दिक्कत है तो आपको बिल्कुल भी दूध नहीं पीना चाहिए। इससे एक्ने, पिगमेंटेशन की समस्या हो सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक स्किन की बीमारी से पीड़ति लोगों को दूध से कई तरह की बीमारी हो सकती है। साथ ही शरीर पर लाल चकत्ते निकल सकते हैं।

लिवर से जुड़ी परेशानी

जिन लोगों को लिवर की परेशानी है तो उन्हें भूल से भी दूध नहीं पीना चाहिए। दूध फैट से भरपूर होता है। साथ ही लिवर इसे ठीक से पचा नहीं पाता है, जिसके कारण लिवर में सूजन हो जाती है।

एक दिन में कितना दूध पियें?

हर व्यक्ति को अपनी शारीरिक क्षमता के हिसाब से दूध पीना चाहिए, साथ ही उम्र और हाईट के हिसाब से दूध पीना चाहिए।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article