India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मानसून में अपनाएं ये हेल्थ टिप्स, डेंगू, मलेरिया से रहेंगे दूर

09:34 AM Aug 06, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: डेंगू-मलेरिया बरसात में मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी हैं। जिसमें व्यक्ति की हालत काफी गंभीर हो सकती है। इस रोग से खुद के साथ परिवार के अन्य लोगों को भी बचाए रखने के लिए इन टिप्स का पालन करना जरूरी है।

मानसून में सेहतमंद रहने के टिप्स

बारिश का मौसम कुछ खास प्रकार की बीमारियों का कारण बनता है। लोगों को इस बीमारियों से जुड़े खतरों, बचाव के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है। साथ ही वे अपनी सेहत का कैसे सही तरीके से ध्यान रख सकते हैं, यह जानना भी अहम है। समय पर बीमारी का पता लगना और डॉक्टर की सलाह पर उपचार कराने से इम्युनिटी मजबूत करने और सेहतमंद बने रहने में मदद मिलेगी और आप मानसून का भी भरपूर आनंद ले पाएंगे।’’

साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें

अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। घर में कहीं भी पानी न इकट्ठा होने दें, साथ ही मच्छर से बचाने वाली क्रीम लगाएं। साबुन से बार-बार अपने हाथ धोते रहें, खासकर खाना खाने से पहले। हवादार कपड़े पहनें और अपने नाखून छोटे तथा साफ रखें।

संतुलित आहार लें

अच्छी सेहत और इम्युनिटी के लिए पोषण से भरपूर डाइट लें। स्ट्रीट, जंक, प्रोसेस्ड फूड खाने में तो बहुत अच्छे लगते हैं, लेकिन इनसे सेहत को किसी भी तरह का कोई फायदा नहीं मिलता है। इनकी जगह घर का बना ताजा खाना खाएं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं। पानी को उबालकर पीना सही रहेगी। विटामिन सी रिच फूड्स की मात्रा बढ़ाएं, जो इन्फेक्शन से बचाता है।

एक्टिव रहें

ऐसे मौसम में सबसे ज्यादा चटपटा खाने का दिल करता रहता है, लेकिन बारिश के चलते वर्कआउट भी नहीं हो पाता। इससे शरीर आलसी और मोटापे का शिकार हो सकता है। जिम जाकर वर्कआउट करना पॉसिबल नहीं, तो घर में ही योग या कार्डियो करें। इससे बॉडी फिट रहेगी और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होगा।

वैक्सीनेशन कराएं

इंफ्लूएंजा जैसी बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए वैक्सीनेशन एक प्रभावी तरीका है। बरसात का मौसम शुरू होने से पहले फ्लू का टीका लगवाने से आप इन बीमारियों से महफूज रहेंगे। वैक्सीनेशन के बारे में और ज्यादा जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article