For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डेंगू और मलेरिया ही नहीं बल्कि कई बीमारियों का इलाज है गिलोय बेल, जानें कमाल के फायदे

10:30 AM Jun 05, 2024 IST
डेंगू और मलेरिया ही नहीं बल्कि कई बीमारियों का इलाज है गिलोय बेल  जानें कमाल के फायदे

Health Tips: गिलोय की जड़ें, तना और पत्तियां तीनों ही सेहत के लिए बहुत गुणकारी होती है। आयुर्वेद के अनुसार, गिलोय का नियमित सेवन स्वाइन फ्लू, डेंगू और मलेरिया जैसे गंभीर रोगों से बचाव करके सेहत को अनेक फायदे देता है।

Highlights

  • सेहत के लिए फायदेमंद है गिलोय की बेल
  • डेंगू और मलेरिया को करें दूर
  • भीर रोगों से बचाव करने में करें मदद

गिलोय बेल के अद्भुत फायदे

गिलोय  एक तरह की बेल है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधकता क्षमता (Immunity) बढ़ाने में बेहद गुणकारी मानी जाती है। गर्मियों के इस मौसम में जब डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू आदि का खतरा काफी बढ़ जाता है, तो इस औषधि का सेवन आपको जादूई फायदे पहुंचा सकता है। यहा्ं जानें इसके अद्भुत फायदे।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज की समस्या में भी गिलोय का सेवन किसी अमृत से कम नहीं है। इसके पत्ते, तना या जड़ को लेकर काढ़ा बनाने से ब्लड शुगर लेवल को शानदार तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा असामान्य इंसुलिन लेवल को भी काबू में करने के लिए इसका सेवन काफी उपयोगी साबित होता है।

गठिया के दर्द से दिलाए राहत

गठिया की बीमारी में भी गिलोय एक वरदान की तरह काम करती है। बता दें, डेली डाइट में गिलोय को शामिल करने से जोड़ों के दर्द की समस्या को भी कम किया जा सकता है। इसके लिए आप इसे सुखाकर चूर्ण बना लें और गर्म दूध के साथ रात को इसे पीकर सो जाएं। इससे न सिर्फ नींद बेहतर आएगी, बल्कि जोड़ों के दर्द से भी काफी राहत मिलेगी।

पाचन तंत्र को बनाए बेहतर

इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने में गिलोय का कोई मुकाबला नहीं है। बता दें, इसके सेवन से गैस, एसिडिटी और कब्ज आदि की परेशानियां नजदीक भी नहीं फटकती हैं और आप बाजार की महंगी और कड़वी दवाइयों से भी बच जाते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट इसकी पत्तियों का थोड़ा-सा जूस लेने से ही पाचन शक्ति को बेशुमार फायदे मिलते हैं।

स्ट्रेस में लाभकारी

भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से हर दूसरा शख्स जूझ रहा है। ऐसे में, गिलोय का सेवन करने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे स्ट्रेस कम करने में काफी मदद मिलती है। विषाक्त पदार्थों से निजात पाने के बाद मन दिमाग शांत भी होता है और स्ट्रेस से भी मुक्ति मिलती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×