India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मेंटल हेल्थ की बज गई है बैंड? इन 8 टिप्स से दूर करें स्ट्रेस

12:02 PM Apr 12, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: आज के समय अक्सर कई लोग बेवजह की चिंता में डूबे रहते हैं, जिसके चलते उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है और आगे चलकर ऐसे लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि चिंताजनक विचारों से छुटकारा पाकर कैसे टेंशन फ्री रह सकते हैं।

Highlights

ऐसे रखें मेंटल पीस

आज के समय भागदौड़ भरी लाइफ इतनी अस्त-व्यस्त वाली हो गई है कि ज्यादातर लोग स्ट्रेस-डिप्रेशन जैसी मेंटल प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं। वे हर समय चिंता में डूबे रहते हैं। जिसका सीधा असर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है, जो आगे चलकर काफी नुकसानदायक हो सकता है। दिमाग के चिंताजनक विचार मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालते हैं। अगर आप भी ऐसे लोगों में शामिल हैं, जो हमेशा चिंतित रहते हैं तो यहां जानें इससे बचने के 8 सबसे कारगर उपाय।

भविष्य की चिंता छोड़ें

आज के समय अधिकतर लोग भविष्य की चिंता में डूबे रहते हैं। उन्हें हमेशा लगता है, कि अब आगे क्या होगा और उनकी लाइफ कैसी होगी। जबकि हमेशा वर्तमान में जीना ज्यादा बेहतर होता है। इसलिए कभी भी इस बात की चिंता न करें कि कल क्या होगा।

दोस्तो के साथ कुछ वक्त बिताएं

जितना ज्यादा अकेले रहेंगे, चिंताजनक विचार भी उतना ही पीछे आएंगे और आपको परेशान करेंगे। इसलिए करीबियों के करीब रहने की कोशिश करें उनके साथ अपना समय बिताएं। अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताकर आप चिंता से मुक्ति पा सकते हैं।

शांत रहें

चिंता से छुटकारा पाना है, तो सबसे पहले खुद को शांत करना सीखें। अपना ध्यान उन चीजों की तरफ लगाएं, जो आपको सुकून की ओर ले जाते हैं। ऐसा कर आप चिंताजनकर विचारों से मुक्ति पा सकते हैं।

माइंड डायवर्ट करें

जब भी किसी बात की चिंता सताए, तो खुद की माइंड को दूसरी तरफ डायवर्ट कर लें। इसे उन कामों में लगाएं, जो आपको अच्छे लगते हैं। आप रियलिटी फेस कर भी इस तरह की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। दरअसल, सोच में डूबा हुआ इंसान अक्सर अपना होश खो देता है. इसलिए माइंड डायवर्ट कर आप इससे बच सकते हैं।

हमेशा रहें अलर्ट

अगर आप वर्तमान में जीते हैं तो चिंताजनक विचार दिमाग में नहीं आते हैं। ऐसा करने का प्रयास हमेशा करना चाहिए। इससे स्ट्रेस फ्री लाइफ जीने में मदद मिलती है और मेंटल हेल्थ बेहतर बना रहता है।

गहरी सांस लें

जब भी किसी बात की चिंता सताए तो तुरंत धीमी और गहरी सांस लें। ऐसा करने से मानसिक तौर पर सुकून मिलेगी। इससे चिंता में डालने वाले विचार भी खो जाएंगे और आप अच्छा महसूस करने लगेंगे।

लिखने की आदत बनाएं

हर दिन डायरी लिखने की आदत से भी स्ट्रेस-डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे दिमाग में नकारात्मक और चिंताजनक विचार नहीं आते हैं और मानसिक शांति महसूस होती है।

योगा-मेडिटेशन करें

हर दिन कुछ समय के लिए योगा और मेडिटेशन करें। इस तरह की आदत से मानसिक शांति मिलती है और चिंताजनक विचार भी दिमाग से दूर ही रहते हैं। इससे ऊर्जा का संचार होता है और आप फिट भी रहते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article