For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान, छाछ में मिलाए ये 2 चीजें, तुरंत मिलेगी राहत

09:56 AM Oct 10, 2024 IST | Aastha Paswan
आप भी रहते हैं कब्ज से परेशान  छाछ में मिलाए ये 2 चीजें  तुरंत मिलेगी राहत

Health Tips: डाइट में बहुत ज्यादा तला-भुना और मैदा खाने से पेट खराब हो जाता है। खाने में फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या गंभीर हो जाती है। खराब लाइफस्टाइल की वजह से स्थिति बहुत गंभीर हो सकती है।

कब्ज से ऐसे पाएं राहत

डाइट में ज्यादा तला-भुना और मैदा वाली चीजें खाने से पेट खराब होने लगता है। खाने में फाइबर की कमी के कारण कब्ज गंभीर रूप ले लेती है। खराब लाइफस्टाइल कब्ज को काफी गंभीर बना सकती है। जिसकी वजह से कई में कई दूसरी समस्याएं भी पैदा होने लगती है। एक बार शरीर में कब्ज जन्म ले ले तो ये लंबे समय में पाइल्स की बीमारी का कारण बन जाती है। इससे बचने के लिए खाने में छाछ जरूर शामिल करें। प्लेन छाछ की बजाय आप जीरा और अजवाइन वाली छाछ पीएं। इससे पुरानी से पुरानी कब्ज की समस्या दूर हो सकती है।

छाछ में जीरा और अजवाइन मिलाकर पिएं

कब्ज दूर करने के लिए छाछ पीने की सलाह दी जाती है। खासकर जीरा और अजवाइन मिलाकर छाछ पीना ज्यादा कारगर माना जाता है। छाछ में जीरा और अजवाइन मिलाकर पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। फाइबर से भरपूर चीजें हमारी आंतों को स्वस्थ बनाने में मदद करती हैं। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए डाइट में सब्जियां, फल और साबुत अनाज की मात्रा बढ़ाएं।

जीरा और अजवाइन के अन्य फायदे

इससे कब्ज से राहत मिलती है। जीरा और अजवाइन मिलाकर छाछ पीने से गैस, अपच और पेट की अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। इसके लिए 1 गिलास सादा छाछ लें। आप चाहें तो दही को फेंटकर इसे पतली छाछ जैसा बना सकते हैं। अब इसमें 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर और आधा चम्मच भुनी अजवाइन पाउडर मिला लें। स्वाद के लिए इसमें काला नमक मिला लें। अब इस छाछ को सुबह या दोपहर में खाने के साथ पिएं।

कब्ज में छाछ पीना फायदेमंद होता है। छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट में बैक्टीरिया के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं. छाछ पेट को ठंडा करने और आंतों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करती है। जीरे में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण गैस और एसिडिटी को दूर करते हैं। यह पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करता है। अजवाइन में पाया जाने वाला थाइमोल यौगिक कब्ज को दूर करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×