For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Monsoon में बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर, इन हैबिट को करें चेंज

11:11 AM Jul 27, 2024 IST | Aastha Paswan
monsoon में बीमारियों से रहना चाहते हैं दूर  इन हैबिट को करें चेंज

Health Tips: मानसून में बारिश की फुआर के साथ ही मन बाहर का चटपटा खाने के लिए मचलने लगता है लेकिन इस मौसम में पेट के संक्रमण (Stomach Infection) का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसकी वजह से दस्त उल्टी पेचिस पेट दर्द आदि की समस्या हो सकती है। इसलिए मानसून में पेट के संक्रमण से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए।

मानसून में ऐसे रखें ख्याल

बारिश का मौसम आते ही गर्मी की तपन से राहत मिलती है और दिल चाय-पकौड़े खाने को करने लगता है। हालांकि, सुहाने मौसम के साथ ही बारिश कई सारी बीमारियां और सेहत में बदलाव भी लेकर आती है। ऐसे में अपनी लाइफस्टाइल में कुछ ऐसे बदलाव करने चाहिए, जिससे बारिश के मौसम से आप बीमारियों से दूर रहें और इस सुहाने मौसम का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी टिप्स के बारे में, जिनकी मदद से आप अपना और अपने चाहने वालों इस मौसम में ध्यान रख सकते हैं।



मानसून में क्या करें

  • बारिश में कीड़े-मकौड़े ज्यादा लगने लगते हैं। इस दौरान हाइजीन का ध्यान देना बहुत जरूरी हो जाता है। इसके लिए खाने-घर की सफाई और कपड़े धोने सुखाने का सही तरीके से ध्यान रखें।
  • जितना अधिक हो सके विटामिन सी का सेवन करें। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ेगी और ठंड, सर्दी, जुकाम जैसे फ्लू के लक्षणों के होने की संभावना कम रहेगी।
  • अगर संभव हो तो पानी उबाल कर पिएं। जितना हो सके पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें।
  • न तो बहुत गर्म और न ही बहुत ठंडी तासीर का खाना खाएं। मध्यम तासीर वाला खाना खाएं, जिससे शरीर के अंदर सर्द-गर्म होने से किसी प्रकार की बीमारी न हो। ब्राउन राइस, ओट्स, खिचड़ी, हल्दी दूध, सूप, ग्रीन टी जैसी चीजों का सेवन करें। तेल मसाले या ज्यादा नमक वाले फूड्स, मछली या साग जैसी चीजों को खाने से परहेज करें। ज्यादा पानी वाली सब्जियां न खाएं, क्योंकि इस दौरान वॉटर बॉर्न डिजीज होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सब्जियों को अच्छे से उबाल कर पकाएं।

मानसून में क्या न करें

  • स्ट्रीट फूड का सेवन न करें।
  • फ्रोजन या रेफ्रिजरेट किए हुए प्रोडक्ट के सेवन से बचें।
  • चिल्ड ड्रिंक्स न पिएं।
  • सलाद या कच्ची सब्जियों के सेवन से भी बचें। खाना जरूरी हो तो इन्हें उबाल कर या फिर अच्छे से रगड़ कर धुलें और तभी खाएं।
  • बारिश में भीगने पर सीधा एयर कंडीशन कमरे में न जाएं। इससे जुकाम या फ्लू लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए साफ पानी से नहा कर फिर शरीर को पोंछ कर और सुखा कर ही एसी के सामने जाएं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×