India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

डायबिटीज से लेकर वजन कम करने तक फायदेमंद है जामुन, आज ही डाइट में करें शामिल

10:48 AM May 10, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: गर्मियों के मौसम में आने वाले काले रसीले जामुन खाने का मजा ही कुछ और होता है। असल में ये सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी गुणकारी माने जाते हैं।

Highlights

सेहत के लिए फायदेमंद है जामुन

गर्मियों के मौसम में जामुन कई लोगों का पसंदीदा होता है। इस फल का स्वाद तो अच्छा होता ही है, लेकिन इसके काफी हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं। खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए इसके लाभों को कम नहीं आंका जा सकता है। यह रसदार फल आयुर्वेदिक, यूनानी और चीनी मेडिसिन जैसे कई ट्रीटमेंट में बहुत महत्व रखता है। आज हम आपको बताएंगे इसके और क्या- क्या फायदे हो सकते हैं।

जामुन के गुण

कई हेल्थ एक्सपर्ट्स डायबिटीज से लड़ने के लिए जामुन को खाने की सलाह देता है। फल के बीजों में जंबोलिन और जंबोसिन नामक तत्व होते हैं, जो खून में शुगर रिलीज होने की रेट को धीमा कर देते हैं और शरीर में इंसुलिन के लेवल को बढ़ाते हैं। यह स्टार्च को एनर्जी में बदलता है और बार-बार पेशाब आने जैसे मधुमेह के लक्षणों को कम करता है।

दिल को स्वस्थ रखें

जामुन ज्यादा मात्रा में पोटैशियम से भरपूर होता है। यह दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर रखने में बेहद फायदेमंद है। जामुन का नियमित सेवन आर्टरीज को सख्त होने से रोकता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस होता है, हाई ब्लड प्रेशर के विभिन्न लक्षणों को कम करता है, जिससे हाई बल्ड प्रेशर कंट्रोल होता है। 100 ग्राम जामुन की एक सर्विंग में 79 मिलीग्राम पोटेशियम होता है, जो इस रसदार फल को बेहद हेल्दी बनाता है।

वजन घटाने के लिए फायदेमंद

कम कैलोरी और हाई फाइबर होने के कारण, जामुन सभी वजन घटाने वाले के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है। यह आपके पाचन में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है।

दांतों के लिए भी है मददगार

जामुन की सूखी और पीसी हुई पत्तियों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसका उपयोग दांतों और मसूड़ों को मजबूत करने के लिए टूथ पाउडर के रूप में किया जाता है। फल और पत्तियों में मजबूत कसैले गुण होते हैं, जो इसे गले की समस्याओं के खिलाफ और सांसों की दुर्गंध को खत्म करने में प्रभावी बनाते हैं। मुंह के छालों और मसूड़े की सूजन को रोकने के लिए इसके छाल के काढ़े को माउथवॉश के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ग्लोइंग स्किन

नियमित रूप से जामुन का रस पीने से आपको स्वस्थ, चमकदार त्वचा मिलती है। यह खून को डिटॉक्सिफाई और साफ करता है और आपकी त्वचा को अंदर से चमकदार बनाता है। इस फल में विटामिन-सी हाई होने से आपको दाग-धब्बे रहित ग्लोइंग स्किन मिलती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article