India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मानसून में खुद को रखें हेल्दी और एक्टिव, रोज करें ये 3 योगासन

09:45 AM Aug 11, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: मानसून में सुहाने मौसम और बारिश की फुहारों के मजे लेना भला किसे पसंद नहीं होता है। लेकिन इस मौसम में कई तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आपको योग का सहारा लेना चाहिए। आइए जानें इन्फेक्शन से बचने के लिए कुछ योगासन।

मानसून में खुद को रखें हेल्दी

बहुत अधिक गर्मी और तपिश के बाद मानसून का आना, मतलब बारिश के कारण तापमान में गिरावट होना। इससे हमें गर्मी से राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन ये मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियों को भी लेकर आता है। ऐसा मानसून में होने वाली बारिश से, तापमान में हमेशा उतार चढ़ाव के कारण होता है, जो अनेक तरह के इन्फेक्शन का कारण बनता है।

कपालभाति प्राणायाम करे

रोजाना कपालभाति प्राणायाम श्वसन तंत्र को अंदर से स्वच्छ बनाकर मजबूती प्रदान करता है, जिससे मन और शरीर दोनों को ऊर्जावान बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, इस प्राणायाम के नियमित अभ्यास से स्ट्रेस लेवल को कम करने में भी मदद मिलती है। कपालभाति प्राणायाम से लिवर, किडनी की सेहत भी अच्छी रहती है।

सेतुबंधासन करें

सेतुबंधासन को करने से इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है, जिससे सर्दी जुकाम जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचने में मदद मिलती है। इसके साथ ही, इससे ब्लड का सर्कुलेशन सिर की तरफ अच्छे से होता है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। सेतुबंधासन करने से गले की मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जो थायरॉइड ग्रंथि की सक्रियता को बढ़ाता है और इस बीमारी को कंट्रोल करके रखने में सहायक होता है।

नाड़ी शोधन प्राणायाम

मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने वाला नाड़ी शोधन प्राणायाम मुख्य रूप से नाड़ियों में होने वाली ब्लॉकेज खोलता है और सम्पूर्ण शरीर को ऊर्जावान बनाता है। इस प्राणायाम को करने से मन को शान्ति और ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है। इस प्राणायाम के नियमित अभ्यास से मस्तिष्क के सम्पूर्ण कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article