For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जानें मामूली बुखार के बाद क्यों होता है शरीर में दर्द, ऐसे पाएं इससे राहत

11:27 AM Jul 04, 2024 IST
जानें मामूली बुखार के बाद क्यों होता है शरीर में दर्द  ऐसे पाएं इससे राहत

Health Tips: बुखार एक आम समस्या है। आज के समय बुखार होना कई मामूली बात है। अक्सर कई लोग बुखार होने पर तुरंत दवाई खा लेते हैं। जिससे उन्हें कुछ समय में ही राहत मिल जाता है। लेकिन आपने यह अक्सर देखा होगा कि बुखार के दौरान या उसके बाद शरीर में दर्द होने लगता है। आइएं जानत हैं इसके पीछे की वजह और इससे कैसे राहत पाया जाए।

Highlights

  • बुखार के बाद शरीर में दर्द
  • बुखार से राहत पाने के लिए खाते हैं दवा
  • बीमार के बाद रिकवरी के दौरान करें रेस्ट

क्यों होता है शरीर में दर्द?

मॉनसून में लोगों की इम्युनिटी भी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण लोग आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। मौसम बदलने के साथ शरीर में भी कई सारे बदलाव आते हैं, जिसके कारण बीमारी का जोखिम भी बढ़ता है। आपने अगर गौर किया होगा तो एक बात बताते चलें कि बीमारी से रिकवरी के दौरान शरीर में काफी ज्यादा पेन होता है, जिसे आप नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं क्योंकि इससे आपकी रोजमर्रा के कामकाज काफी ज्यादा प्रभावित होते हैं। आइए जानते हैं इससे कैसे राहत पाएं?

बीमार के बाद रिकवरी के दौरान रेस्ट जरूरी



बीमार पड़ने के बाद रिकवरी के दौरान रेस्ट लेना बहुत जरूरी है. रेस्ट करने से शरीर बहुत जल्दी हील होती है और शरीर में होने वाली दर्द से भी राहत मिलती है। रेस्ट करने से शरीर के डैमेज सेल्स ठीक होने लगते हैं, जो बीमारी से ठीक होने में मदद करती है। इसलिए अगर शरीर में किसी भी तरह का दर्द हो तो रेस्ट करें। साथ ही साथ फिजिकल एक्टिविटी करने से बचें, क्योंकि इससे दर्द बढ़ सकता है. बीमारी का असर सीधा इम्युनिटी पड़ता है। इसके कारण शरीर में कमजोरी होने लगती है।

पानी की कमी न होने दें

शरीर में अगर बीमारी के बाद ज्यादा दर्द रह रहा है तो शरीर में पानी की कमी न होने दें। ढेर सारा पानी पिएं। इससे आपके शरीर का दर्द कम होता चला जाएगा। जितना हो सके फ्लूइड इनटेक लेते रहें।

शरीर में दर्द होने पर दवा न लें

शरीर में दर्द होने पर भूल से भी दवा न लें क्योंकि इससे शरीर में दर्द होने लगता है। अगर दर्द से रिकवरी करना है तो डॉक्टर से पूछकर ही दवा लें। खुद से कुछ भी न ले लें। इससे शरीर में होने वाली सूजन से भी राहत मिल जाती है।

गुनगुने पानी से शॉवर लें

जब शरीर में हद से ज्यादा दर्द करें तो गुनगुने पानी से जरूर शॉवर लें इससे दर्द में राहत मिलती हैं। साथ ही साथ बॉडी की सिंकाई भी हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होता है और मसल्स रिलैक्स और किसी भी तरह के दर्द से आराम मिलता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×