India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Diabetes के मरीजों के लिए फायदेमंद है प्रोटीन, डाइट में करें शामिल

10:52 AM Jul 06, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: प्रोटीन वाली चीजें और सप्लीमेंट ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और इंसुलिन रेसिस्टेंट में सुधार कर सकते हैं। इस लेख में जानिए कि आपको प्रोटीन से भरपूर क्या चीजें खानी चाहिए। यह डायबिटिक लोगों के शरीर में कई अहम कार्य करता है।

Highlights

Diabetes के मरीजों लिए प्रोटीन

डायबिटीज होने के बाद लाइफस्टाइल में बदलाव और सही डाइट बेहद अहम हो जाती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति सेहतमंद रहने के लिए शुगर, कार्ब्स और फैट से पूरी तरह से दूरी बनाने लगते हैं, लेकिन इन चीजों के साथ सख्त डाइट में कभी-कभी जरूरी विटामिन, मिनरल और प्रोटीन की कमी भी होने लगती है। ऐसा इस समस्या को और भी बदतर बना सकता है।

क्यों जरूरी है डायबिटीज के मरीजों के लिए प्रोटीन?



प्रोटीन एक ऐसा मैक्रोन्यूट्रेंट है, जो मांसपेशियों के साथ कोशिकाओं, हड्डियों, हार्मोन और एंजाइम को बनाने के साथ इन्हें रिपेयर करने में भी मदद करता है। डायबिटीज के दौरान डाइट ऐसी होनी चाहिए जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा न हो और जिनके सेवन करने से ब्लड ग्लूकोज लेवल न बढ़े।

एक स्टडी के अनुसार डायबिटीक लोगों में मसल लॉस की संभावना नॉन डायबिटीक लोगों की तुलना में ज्यादा होती है। साथ ही डायबिटीक लोगों में फुट अल्सर जैसे घाव भरने में समय लगता है। इन कारणों से डायबिटीक व्यक्ति का प्रोटीन इंटेक इतना होना जरूरी है कि शरीर घाव भरने में सक्षम रहे। कार्ब्स की तुलना में प्रोटीन को पचने में समय लगता है। इससे जल्दी भूख नहीं लगती है और डायबिटीक व्यक्ति को वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

प्रोटीन और ब्लड ग्लूकोज-

अगर हम ये कहें कि प्रोटीन का ब्लड ग्लूकोज पर कोई असर नहीं होता है तो ये गलत होगा। एक स्टडी के अनुसार अगर बहुत ज्यादा मात्रा में प्रोटीन का सेवन एक बार में ही कर लिया जाए तो ये खाने के 5 घंटे बाद तक ब्लड ग्लूकोज लेवल को प्रभावित कर सकता है। हालांकि, कम या सीमित मात्रा में प्रोटीन लेने से ये ग्लूकोज लेवल को इतना प्रभावित नहीं कर पाता है।

प्रोटीन के हेल्दी विकल्प-

डायबिटीक लोगों के लिए लीन मीट, फिश, डेयरी, अंडे, सोयाबीन, काबुली चना, टोफू, दाल जैसे कई प्रोटीन के स्रोत बहुत ही बेहतरीन विकल्प हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article