India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

बढ़ती उम्र में बढ़ता है दिल की बीमारी का खतरा, अभी से इन 3 बातों का रखें खास ख्याल

10:51 AM Jul 24, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए दिल का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इन दिनों कई वजहों से हमारा दिल बीमारियों का शिकार बनता जा रहा है। ऐसे में कुछ जरूरी है कि Heart Health का खास ख्याल रखा जाए। खासकर 40 साल की उम्र के बाद इसे बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। ऐसे में जानते हैं 40 के बाद सेहत के लिए जरूरी कुछ टेस्ट के बारे में।

Highlights

बढ़ती उम्र में दिल का रखें खास ख्याल

उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। खासकर दिल की बीमरी की खतरा बढ़ता है। इसलिए इसकी सेहत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कम उम्र में ही आजकल युवा हार्ट से जुड़ी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इसकी एक बड़ी वजह अनहेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट है। इन दो चीजों पर ध्यान देकर आप बढ़ती उम्र में भी दिल को सेहतमंद रख सकते हैं।



पोषण से भरपूर खानपान

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए डाइट पर ध्यान देना बहुत ज्यादा जरूरी है। अपने खानपान में हरी सब्जियों, फलियों, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट्स को शामिल करें। फल व सब्जियां विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। हार्ट से जुड़ी समस्याओं के लिए इन दोनों को ही जिम्मेदार माना जाता है। वहीं साबुत अनाज, जैसे- ओट्स, किनुआ और ब्राइन राइस फाइबर का स्त्रोत होते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ ब्लड प्रेशर को मेंटेन रखते हैं।

सोडियम-शुगर लेवल कम करें

ज्यादा सोडियम का सेवन हाई ब्लड प्रेशर की वजह बन सकता है और यह हार्ट प्रॉब्लम्स का प्रमुख रिस्क फैक्टर होता है। भोजन में ऊपर से नमक डालकर खाने की आदत तो बहुत ज्यादा नुकसानदायक है। नमक की ही तरह शुगर का सेवन भी मोटापे, डायबिटीज और इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकता है, जो हार्ट के लिए बिल्कुल भी सही नहीं। चीनी व नमक से भरपूर चीजों, प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करके हार्ट को काफी हद तक हेल्दी रखा जा सकता है।

हेल्दी Vs अनहेल्दी फैट्स

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी और अनहेल्दी फैट्स के बीच का फर्क समझना जरूरी है। ऑलिव ऑयल, एवॉकाडो, फैटी फिश, सूखे मेवों में हेल्दी फैट्स होते है, जो हार्ट के लिए नुकसानदायक नहीं होते। इस तरह के फैट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं, जो इन्फ्लेमेशन कम करने और एरिथमिया (दिल की अनियमित धड़कन) का रिस्क कम करते हैं। वहीं तली-भुनी चीजों, प्रोसेस्ड फूड्स, रेड मीट अनहेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने का काम करते हैं और इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article