India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हाथ,पैर और चेहरे पर रहती है सूजन, जानें इसके बचाव और कारण

09:44 AM Mar 16, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: अगर आपके हाथ-पैर और चेहरे पर सूजन आ रही है। शरीर के किसी भी अन्य अंग में बिना किसी कारण के सूजन आ रही है, तो जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से मिलें, क्योंकि यह सूजन कुछ गंभीर बीमारियों का एक लक्षण भी हो सकती है। यहां हम बात करेंगे उन पांच बीमारियों के बारे में, जिनकी वजह से इस तरह की सूजन आती है।

Highlights

अधिकतर लोगों के हाथ और पैरों के साथ शरीर के कई हिस्सों में सूजन आता है, जिससे उनकी परेशानियां बड़ जाती है। हाथ और पैरों में सूजन आना एक आम समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकती है। यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे कि दर्द: चोट, संक्रमण, या गठिया आदि। लेकिन कई बार सूजन आना घातक भी हो सकता है।

इसके लक्षण

सूजन होने के एक कारण नहीं बल्कि कई कारण होते हैं। कई बार सूजन आंतरिक रूप से होता है। कई बार लिवर और किडनी की बीमारियों से भी शरीर के अंगों पर सूजन आ जाता है, जिसके लक्षण वजन का बढ़ना, सांस लेने में दिक्कत होना, थकान जैसा लगना और पैरों में सूजन आना। संक्रमण, एलर्जी, या दवाओं के दुष्प्रभाव के कारण भी सूजन आता है, गर्भावस्था के दौरान, हार्मोनल परिवर्तन और रक्त की मात्रा में वृद्धि होने से भी हाथ और पैरों में सूजन आ सकती है।

इसके घरेलू नुस्खे

इससे बचने के लिए आप घरेलू नुस्खे कर अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं और सूजन से निजात पा सकते हैं। अधिक वजन होने से सूजन का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए शरीर के वजन को नियंत्रित रखें। नियमित व्यायाम करें,  इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है।  इसके अलावा नमक का सेवन कम करें। पानी शरीर को हाइड्रेट रखने और सूजन को कम करने में मदद करता है, इसलिए पानी का सेवन खूब करें।

ऐसे पाएं छुटकारा

ठंडी सिकाई करें,  एलोवेरा जेल लगाएं,  अदरक का सेवन करें, फिर भी आपके हाथ-पैरों में सूजन है, तो डॉक्टर से परामर्श लें। यदि सूजन दर्द, संक्रमण, या एलर्जी के कारण है, तो डॉक्टर आपको दवाएं दे सकते हैं। लेकिन सूजन रक्त के थक्के के कारण है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article