India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है ये 5 फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

10:53 AM Jul 13, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: Diabetes एक गंभीर समस्या है जिससे इन दिनों कई लोग प्रभावित है। यह दुनियाभर में चिंता विषय बनी हुई है। डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए आपको अपने खाने में फाइबर की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए, फाइबर के ब्लड शुगर कंट्रोल करने सहित कई फायदे हैं।

Highlights

डाइट में शामिल करें ये फूड

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे कंट्रोल करना बेहद जरूरी है। डायबिटीज का जड़ से कोई इलाज नहीं है सिर्फ इसे कंट्रोल किया जा सकता है। टाइप-1 और टाइप-2 डायबिटीज दोनों तरह की शुगर को कंट्रोल करने का सबसे अहम तरीका है कि डाइट कंट्रोल की जाए, लाइफस्टाइल में बदलाव किया जाए और तनाव से बचा जाए। डाइट में कार्ब्स का अधिक सेवन करने से ब्लड में शुगर का स्तर बेहद हाई रहता है। ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए कम कार्ब्स और प्रोटीन का अधिक सेवन सेहत के लिए उपयोगी होता है।

सेब

सेब का ग्लाइसेमिक इंडेक्स तकरीबन 36 होता है, जो उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो अपना शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं। सेब में मौजूद फाइबर, पेक्टिन, शुगर के पाचन क्रिया को धीमा करता है जिससे शुगर स्पाइक नहीं होता है।

अमरूद

अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 12 होता है और ये फाइबर, विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जिससे इम्युनिटी बढ़ाने के साथ ये ब्लड शुगर लेवल भी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

काबुली चना

ग्लाइसेमिक इंडेक्स 28 वाले काबुली चने में ढेर सारा प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है और साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम और कई विटामिन भी पाए जाते हैं, जिससे ये बेस्ट डायबिटीक फ्रेंडली फूड कहलाता है। इसे उबाल कर इसका सलाद बना कर खाएं या फिर हल्का भून कर नमक चाट मसाला के साथ आनंद लें।

गाजर

बीटा-कैरोटिन और विटामिन-ए युक्त गाजर आंखों के लिए बेस्ट होती है, ये तो सभी जानते हैं, लेकिन ग्लाइसेमिक इंडेक्स 39 स्कोर होने के कारण गाजर डायबिटीक लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प कहलाता है।

पालक



15 स्कोर के ग्लाइसेमिक इंडेक्स के साथ पालक एक हेल्दी फूड कैटेगरी में आता है। यह ढेर सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ब्लड शुगर पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है और आराम से डायबिटीक व्यक्ति इसका किसी भी रूप में सेवन कर सकते हैं। आप इसे पालक सूप, जूस, सब्जी, स्मूदी के रूप में डाइट में शामिल करते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article