For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

24 घंटे में खराब हो जाती है ये चीजें, भूलकर भी न करें सेवन वरना बिगड़ जाएगी तबीयत

11:04 AM Jun 19, 2024 IST
24 घंटे में खराब हो जाती है ये चीजें  भूलकर भी न करें सेवन वरना बिगड़ जाएगी तबीयत

Health Tips: हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको किचन में रखते समय खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि ये 24 घंटे में खराब हो सकती है। अगर आप इन्हों गलती से खा लेते हैं, तो आपको फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है।

Highlights

  • 24 घंटों से ज्यादा न रखें खाना
  • बासी खाना खाने से हो सकती है बीमारियां
  • सही समय पर करें भोजन

24 घंटे से ज्यादा न रखें ये चीजें

बासी खाना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो बनने के 1 दिन बाद ही खराब हो जाते हैं। उनमें बहुत जल्दी बैक्‍टीरिया पनप जाते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कुछ चीजें, जो बहुत जल्दी ही खराब हो जाती हैं, जिससे कई समस्याएं पैदा हो सकती है, इसलिए इन चीजों को 1 दिन के बाद नहीं खाना चाहिए।

बेरीज

बाजार से बेरीज लाकर अगर यूं ही छोड़ देते हैं तो ऐसी गलती न करें। बेरीज को सही तरह स्टोर न करने पर ये बहुत जल्दी खराब हो सकती हैं। एक या दो दिन बाद अगर इन्हें खाते हैं तो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकती हैं।

केला

केला एक ऐसा फल हो, जो बहुत जल्दी खराब हो जाता है। केले को फ्रिज में नहीं रखा जाता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे बाहर रखते हैं। 24 घंटे से ज्यादा समय तक केला रखने पर खराब हो जाता है। इसे अगले दिन खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं। दरअसल, पके केले से इथाईलीन गैस रिलीज होती है, जो किचन के तापमान पर मिलकर उसे सड़ा देती है और फूड पॉइजनिंग का कारण बनती है।

पनीर

अगर घर पर सुबह-सुबह पनीर खरीदकर ला रहे हैं और शाम तक किचन में रख देते हैं तो वह खराब हो सकता है। मौसम ठंडा होने पर पनीर को 5 घंटे तक बाहर रख सकते हैं लेकिन गर्मियों में दो घंटे बाद पनीर फ्रेश नहीं बचता है। पनीर की सेल्फ लाइफ 1 या 2 दिन ही होती है।

चावल

पकने के बाद चावल की एक्पायरी 24 घंटे ही होती है। एक दिन बाद अगर इन्हें गर्म करके खाते हैं तो फूड पॉइजनिंग के शिकार हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि उबले चावल को अगर 24 घंटे से ज्यादा फ्रिज में रखते हैं तो वे खराब हो सकते हैं। उसे फ्रेश खाना ही बेहतर माना जाता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×