India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दिन में कब और कितनी बार पीना चाहिए पानी? ये है Water Intake का सही तरीका

12:06 PM Apr 06, 2024 IST
Advertisement

Health Tips: पानी हमें प्रकृति से मिला एक ऐसी तोहफा है जो हमें स्वस्थ और फिट रखने में मदद करता है। इंसानों के शरीर को सही तरीके से फंक्शन करने के लिए पानी एक अहम भूमिका निभाता है। लेकिन कई लोग पानी पीने के सही तरीके से अनजान है। आज हम आपको बताएंगे पानी पीने का सही समय।

Highlights

ये है पानी पीने का सही समय

गर्मी हो या सर्दी, हम सभी के लिए पानी पीना (drink water) बहुत जरूरी है। गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने (Water intake) से आप डिहाइड्रेशन से बचे रह सकते हैं। शरीर से अधिक पसीना निकलने के कारण गर्मी के दिनों में पानी की कमी हो जाती है. ऐसे में पानी शरीर में ऑप्टिमल तापमान को बनाए रखने में मदद करता है। यह ज्वाइंट्स को लुब्रिकेट बनाए रखता है। भोजन को आसानी से पचाने में मदद करता है। कोशिकाओं तक पोषक तत्वों और ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। कई बार, कुछ लोग दिन भर में सिर्फ 3-4 गिलास पानी पीते हैं। कुछ लोग खाते समय ही पानी पीते हैं तो कुछ सुबह उठकर पहले पानी नहीं बल्कि चाय पी लेते हैं। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर पानी कब पीना चाहिए? जानते हैं यहां पानी पीने का बेस्ट समय क्या है।

सुबह पानी पीएं

जब आप सुबह सोकर उठते हैं तब पानी जरूर पीना चाहिए। इससे शरीर के सभी आंतरिक अंग एक्टिव होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है। शरीर को हाइड्रेट करता है। साथ ही शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में भी मदद करता है।

वर्कआउट के बाद पानी पीएं

जब आप एक्सरसाइज या वर्कआउट करते हैं तो आपको पानी जरूर पीना चाहिए। वर्कआउट के दौरान शरीर से पसीना अधिक निकलता है। इससे पानी की कमी हो जाती है। पानी पीने से ये कमी की पूर्ति होती है। शरीर में हाइड्रेशन लेवल बना रहता है। हृदय की तेज गति को नॉर्मल करता है। डिहाइड्रेशन से बचाता है और मांसपेशियों को हेल्दी रखता है।

खाना खाने से 30 मिनट पहले

भोजन करने से 30 मिनट पहले पानी पिएं। इससे पाचन में मदद मिलती है। यह पाचन एंजाइमों के उत्पादन को उत्तेजित करके पेट को भोजन के लिए तैयार करने में मदद करता है। साथ ही पेट भरे होने का अहसास कराता है, जिससे आप अधिक खाने से बचे रहते हैं। इस तरह से आप अपना वजन भी कंट्रोल में रख सकते हैं।

नहाने से पहले

जब आप स्नान करने से पहले पानी पीते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिलती है। ऐसा भी माना जाता है कि नहाने से पहले पानी पी लें तो यह खून को अस्थायी रूप से पतला करने में मदद करता है। इस तरह से हार्ट के लिए पंप करना काफी आसान हो जाता है।

सोने से पहले

जब आप रात में सोने के लिए जाते हैं तो पानी पीकर सोना चाहिए। यह दिन भर होने वाले शरीर में किसी भी तरह के फ्लूइड की कमी को दूर करता है। साथ ही यह सोते वक्त शरीर में हाइड्रेशन लेवल को बनाए रखता है। ऐसे में जब आप रात में सोते हैं तो डिहाड्रेशन के लक्षण जैसे मुंह का सूखना, सुबह उठते ही सिरदर्द होना को दूर करता।

सुस्ती आने पर

जब भी आपको सुस्ती, थकान महसूस हो तो आप पानी पी लें। कई बार डिहाइड्रेशन से भी थकान, कमजोरी महसूस होती है। थकान महसूस होने पर पानी पीने से शरीर हाइड्रेट होता है। एनर्जी का संचार करता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में भी थकान, कमजोरी से बचे रहने के लिए दिन भर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना जरूरी है।

सर्दी-जुकाम में पीएं

कई बार लोग बीमार होते हैं या सर्जी-जुकाम, बुखार होता है तो पानी काफी कम पीते हैं। याद रखें, बीमार होने के दौरान शरीर में पानी की कमी होना ठीक नहीं है बल्कि जब आप बीमार होते हैं तो पानी पीते रहना चाहिए।

ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपके शरीर के प्राकृतिक कार्यों का समर्थन करता है। पानी शरीर के इष्टतम तापमान को बनाए रखने में मदद करता है।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article