India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आप भी इस्तेमाल हैं 'फ्रोजन मटर'? सेहत को हो सकते हैं ये 5 बड़े नुकसान

10:30 AM Jul 17, 2024 IST
Advertisement

Heath Tips: फ्रोजन मटर में स्टार्च मौजूद होता है जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा देता है. इसलिए डायबिटीज के मरीजों को इसे अपनी डाइट से बाहर कर देना चाहिए। वहीं फ्रोजन मटर खाने की वजह से आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी बढ़ सकती है इसलिए आपको इस समस्या से बचने के लिए फ्रोजन मटर नहीं खाना चाहिए।

Highlights

फ्रोजन मटर खाने के नुकसान

मटर एक ऐसी सब्जी है जो आपके हर खाने को स्वादिष्ट बना देता है। मटर में कई ऐसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं एक कुछ लोग बाजार में मिलने वाले फ्रोजेन मटर का अस्तोमाल करते हैं, जो छीसने नमें समय खराब नहीं करती। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपकी सेहत के लि काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है।

वजन बढ़ सकता है

आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। दरअसल, प्रिजर्व फूड्स में स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है, जो फैट को बढ़ाने का काम कर सकता है। ऐसे में, मोटापे से जूझ रहे लोगों को इसके सेवन से थोड़ा बचना चाहिए।



हार्ट के लिए नुकसानदायक

फ्रोजन मटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंच सकता है। यह दिल की धमनियों को बंद करके शरीर में कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकता है। वहीं, इसमें मौजूद ट्रांस फैट नसों को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में, भूलकर भी इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।

डायबिटीज में न खाएं

फ्रोजन मटर में मौजूद स्टार्च आपके ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को इसके सेवन से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इससे आपको शुगर स्पाइक की समस्या हो सकती है।

पोषक तत्व की कमी

फ्रोजन मटर के ज्यादा इस्तेमाल से पोषक तत्वों की कमी का सामना भी करना पड़ सकता है। लंबे समय तक मटर को फ्रोजन रखने से पोषक तत्वों को नुकसान पहुंचता है, इसलिए हमेशा ताजे मटर को ही पहली पसंद के रूप में चुनना चाहिए।

बीपी की शिकायत

फ्रोजन मटर को खाने से हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत भी हो सकती है। ऐसा इसमें मौजूद सोडियम के कारण होता है। इसलिए अगर आप भी हृदय रोग या स्ट्रोक के खतरे को बढ़ाना नहीं चाहते हैं, तो इसका ज्यादा सेवन करने से परहेज कर सकते हैं।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article