India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मथुरा-वृंदावन के अलावा इन शहरों में मनाई जाती है दमदार होली, आप भी प्लान करें ट्रिप

11:52 AM Mar 11, 2024 IST
Advertisement

Holi 2024: होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार लोग सालभर करते हैं। ये त्योहार भाईचारे, आपसी प्यार और सद्भाव को भी बढ़ावा देता है। हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

Highlights

होली 2024

होली एक ऐसा त्योहार है, जिसका बहुत से लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। ये त्योहार के साथ इतना मजा और उत्साह जुड़ा होता है कि यह त्योहार जीवन को खुशी के रंगों से भर देता है। कुछ शहर हैं जहां होली का रंग खास होता है। इन शहरों में होली को एक खास तरीके से मनाई जाती है। जिसे देखने लोग विदेश से भी आते हैं। अगर आप भी इस होली कहीं जाने का मन बना रहे हैं तो आप इन शहर पर जाने का सोच सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन-कौन से शहर हैं जहां होली को बहुत दिलचस्प और अलग तरीके से मनाई जाती है।

मथुरा-वृंदावन

जब बात होली की करें और भगवान कृष्ण और मथुरा-वृंदावन का जिक्र ना हो, ऐसा नहीं हो सकता है। यहां फूलों की होली पूरी दुनिया में मशहूर है। विदेशों से भी लोग यहां होली को देखने के लिए आते हैं। यहां होली 7 दिन पहले ही शुरू होती है। मथुरा की लठमार होली भी काफी प्रसिद्ध है। अगर आप प्लान बना रहे हैं तो मथुरा-वृंदावन तो जरूर जाएं।

उदयपुर

राजस्थान के उदयपुर की रॉयल होली भी काफी फेमस है। उदयपुर में इस दिन रॉयल पैलेस से मानेक चौक तक एक जुलूस निकाला जाता है। राजस्थान का गर्व, गौरव और शान इस जुलूस में शामिल होते हैं। इस जुलूस में हाथी और घोड़े भी शामिल होते हैं। राजस्थानी संगीत इस उत्सव को और भी रंगीन बनाता है।

पुष्कर

राजस्थान के पुष्कर की होली भी बहुत प्रसिद्ध है। होली के दिन यहां वराह घाट और ब्रह्मा चौक पर भजन सुरों का आनंद लिया जाता है। साथ ही बड़े उत्साह के साथ नृत्य किया जाता है। इस उत्सव को देखने के लिए बहुत से विदेशी पर्यटक भी मौजूद होते हैं।

आनंदपुर साहिब

आनंदपुर साहिब की होली एक बार देखना चाहिए। पंजाब के इस शहर की होली बहुत अद्वितीय है। सिख समुदाय के लोग इस होली में उत्साह से भाग लेते हैं। मार्शल आर्ट, फेंसिंग और कुश्ती के विभिन्न प्रकार की अद्वितीय कलाएं दिखाई जाती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article