India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

चेहरे से नहीं हट रहे होली के जिद्दी रंग, ये है 5 ट्रिक, पक्के से पक्का रंग भी मिनटों में हो जाएगा गायब

12:02 PM Mar 21, 2024 IST
Advertisement

Holi 2024 : होली के बाद चेहरे से होली के रंगों को चेहरे से हटाना मुश्किल हो जाता है। पक्के रंगों को उतारना एक बड़ी समस्या बन जाता है. लेकिन, हम आपको बताएंगे 5 आसान ट्रिक्स जो पक्के से पक्का रंग भी मिनटों में गायब कर देंगे।

Highlights

सिंपल ट्रिक्स जो पक्के से दिलाए छुटकारा

होली, रंगों का त्योहार, हम सभी को अपनी खुशियों में डूबो देता है। लेकिन होली खेलने के बाद सबसे बड़ी समस्या होती है रंग उतारने की। कुछ रंग इतने पक्के होते हैं कि वे आसानी से नहीं उतरते। जिससे त्वचा को नुकसान भी पहुंच सकता है। लेकिन, हम आपके लिए लाए हैं 5 सिंपल ट्रिक्स जो पक्के से पक्का रंग भी मिनटों में गायब कर देंगे। इन टिप्स को अपनाकर आप न सिर्फ रंगों को आसानी से उतार पाएंगे, बल्कि त्वचा चमकदार और खूबसूरत दिखने लगेगा।

नारियल तेल या सरसों का तेल

होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर नारियल या सरसों का तेल जरूर लगा लें। ये तेल स्किन पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बना देता है, जिससे रंग आसानी से नहीं चिपकता। फिर जब आप रंग उतारेंगे, तो वो बिना किसी मुश्किल के उतर जाएगाष ऐसे आप अपनी स्किन को रंगों के नुकसान से भी बचा सकते हैं।

बेसन और दही का पैक

रंग उतारने के लिए बेसन और दही का पैक बहुत कारगर है। बेसन में थोड़ा दही मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे रंग लगी जगह पर लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें, रंग आसानी से उतर जाएगा।

नींबू का रस

नींबू का रस रंग छुड़ाने का एक बढ़िया उपाय है और साथ ही स्किन को फ्रेश भी रखता है। अगर रंग लग जाए, तो उस जगह पर नींबू का रस लगाइए और कुछ देर बाद धो दीजिए। नींबू का एसिड रंग को आसानी से निकाल देता है और आपकी स्किन को भी साफ और ताजा बनाता है।

चंदन पाउडर और गुलाब जल

चन्दन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे अपने चेहरे या शरीर के उस हिस्से पर लगाएं जहां रंग लगा हो। इसे सूखने दें और फिर धो लें। यह आपकी त्वचा को ठंडक पहुंचाएगा और रंग भी आसानी से उतर जाएगा।

आलू की स्लाइस

अगर होली का रंग गहरा लग गया है, तो आलू की स्लाइस से उसे रगड़ें। आलू में नैचुरल ब्लीचिंग के गुण होते हैं जो रंग को फीका करने में मदद करते हैं। ये तरीका बहुत आसान और प्रभावी है।

बस रंग लगी जगह पर आलू को अच्छे से रगड़ें और फिर थोड़ी देर बाद धो लें। इससे रंग हल्का हो जाएगा और आपकी स्किन साफ दिखेगी।

आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article