W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Home Workout for Beginners: बढ़ते Weight और मोटापे से हैं परेशान? Natural तरीके से Fat Loss करने के लिए फॉलो करें ये Exercise

04:29 PM Jun 03, 2026 IST | Kajal Yadav
home workout for beginners  बढ़ते weight और मोटापे से हैं परेशान  natural तरीके से fat loss करने के लिए फॉलो करें ये exercise
Home Workout for Beginners (Source: AI)

Home Workout for Beginners: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिटनेस के लिए बिल्कुल भी समय नहीं मिलता है। लेकिन अगर आप यंग हैं और अपनी बॉडी को फिट रखना चाहते हैं, तो रोजाना योग मेडिडेशन और एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर आप फिट रहते हैं, तो इससे आपके शरीर में किसी भी तरह की समस्या नहीं होती है। आप भी अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो इसे कम करने का सबसे अच्छा और नेचुरल तरीका कोई है तो वो एक्सरसाइज है।

Advertisement

एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर आप वजन को तेजी से कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं, कुछ आसान होम वर्कआउट, एक्सरसाइज और फिटनेस टिप्स के बारे में जिसे आप अपने रोजाना के रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Advertisement

Home Workout for Beginners: बिगिनर्स के लिए फैट लॉस होम वर्कआउट

exercise at home
exercise at home (Source: social media)

1. वॉर्म-अप

किसी भी वर्कआउट को शुरू करने से पहले अपने शरीर को तैयार करना बेहद जरूरी है, ताकि आपको चोट न लगे। इसके लिए आप 2 से 3 मिनट एक ही जगह पर हल्के-हल्के से जॉगिंग कर सकते हैं या हाथों और पैरों को स्ट्रेच कर सकते हैं।

Advertisement

2. जंपिंग जैक्स

जंपिंग जैक्स एक ऐसी एक्सरसाइज है, जो वजन घटाने में बहुत ज्यादा मदद करती है। इसे करने से आप पूरे शरीर को एनर्जेटिक रख सकते हैं ये एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है।

  • सीधे खड़े हो जाएं।
  • अब हवा में कूदें और पैरों को फैलाएं, साथ ही हाथों को ऊपर ले जाकर ताली बजाएं।
  • फिर वापस से उसी पोज़ में आ जाएं।

3. स्क्वाट्स

इसे करने से आपके पैर, हिप्स और लोअर बॉडी की मांसपेशियों को मजबूत बनाने और टोन करने में मदद मिलती है। इसलिए इसे सबसे अच्छी एक्सरसाइज माना जाता है।

  • पैरों के बीच कंधे जितनी दूरी रखकर खड़े हों।
  • हाथों को सामने की तरफ सीधा रखें।
  • अब जैसे कुर्सी पर बैठते हैं, वैसे ही नीचे की तरफ झुकें। आपके घुटने पैरों की उंगलियों से आगे नहीं जाने चाहिए।
  • इसके बाद धीरे-धीरे सीधे खड़े हो जाएं।
Home Workout for Beginners
Home Workout for Beginners (Source: social media)

4. पुश-अप्स या नी पुश-अप्स

अगर आप सिंपल पुश-अप्स नहीं कर पाते हैं, तो घुटनों को जमीन पर टेककर शुरुआत करें। ये एक्सरसाइज आपकी छाती, कंधों और हाथों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

  • जमीन पर पेट के बल लेटें और हाथों को कंधों के पास रखें।
  • अपने घुटनों को जमीन पर टिकाकर रखें और पैरों को पीछे से ऊपर उठाएं।
  • अब हाथों के बल अपने शरीर को ऊपर उठाएं और फिर धीरे-धीरे नीचे लाएं।

5. प्लैंक

ये एक्सरसाइज पेट की चर्बी को कम करने और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए सबसे असरदार एक्सरसाइज मानी जाती है।

  • जमीन पर अपनी कोहनियों और पैरों के पंजों के बल आ जाएं।
  • अपने पूरे शरीर को एक सीधी लाइन में रखें।
  • पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें और इस पोज़ में 20 से 30 सेकंड तक रुकने की कोशिश करें।

Beginner Fitness Tips: बिगिनर्स के लिए जरूरी फिटनेस टिप्स

fat loss workout
fat loss workout (Source: social media)

1. धीरे-धीरे शुरुआत करें

अगर आप पहली बार एक्सरसाइज कर रहे हैं, तो बस 25 से 30 मिनट ही वर्कआउट करें। जब शरीर को इसकी आदत हो जाए, तब धीरे-धीरे समय बढ़ाते जाएं।

2. पानी भरपूर पीएं

पानी वजन कम करने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए दिनभर में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं। वर्कआउट के समय भी थोड़े-थोड़े देर में एक-एक घूंट पानी पीते रहें।

3. डाइट पर ध्यान दें

वर्कआउट के साथ-साथ सही खानपान बेहद जरूरी है। इसलिए अपनी डाइट में तली-भुनी चीजें, फास्ट फूड और चीनी का सेवन कम करें। इसकी जगह हरी सब्जियां, फल, दालें और सलाद जैसी हेल्दी चीजों को शामिल करें।

4. पूरी नींद लें

नींद हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होती है। इसलिए रोजाना सही मात्रा में नींद लेना चाहिए। फैट लॉस के लिए शरीर को रिकवरी की जरूरत होती है। इसलिए रोजाना 7 से 8 घंटे की अच्छी और गहरी नींद जरूर लेना चाहिए।

Advertisement
Author Image

Kajal Yadav

View all posts

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।

Advertisement
Advertisement
×