W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

How to do Pedicure at Home: घर पर करें पेडीक्योर, सिर्फ 15 मिनट में पाएं पार्लर जैसा निखार! यहां देखें Step-by-Step गाइड

02:52 PM Jul 05, 2026 IST | Khushi Srivastava
how to do pedicure at home  घर पर करें पेडीक्योर  सिर्फ 15 मिनट में पाएं पार्लर जैसा निखार  यहां देखें step by step गाइड
How to do Pedicure at Home (AI Generated)

भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल में हम अपने चेहरे का तो पूरा ध्यान रखते हैं, लेकिन पैरों की देखभाल करने को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। धूल-मिट्टी, प्रदूषण और लगातार चलने के कारण पैर थके हुए, रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में पैरों को खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसी स्थिति में लोग सैलून जाकर महंगे पेडीक्योर कराते हैं। लेकिन, हर बार सैलून में जाकर पेडीक्योर कराना जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। क्या आप जानते हैं कि आप बिना पैसे खर्च किए, घर पर ही बहुत आसानी से पार्लर जैसा पेडीक्योर कर सकते हैं। यहां स्टेप-बाय-स्टेप विधि दी गई है, जिसे फॉलो करके आप घर पर ही अपने पैरों को सुंदर, साफ और मुलायम बना सकती हैं। आइए, जानते हैं घर पर पेडीक्योर करने के स्टेप्स क्या हैं और इसके लिए कौन-कौन से जरूरी समान चाहिए होंगे।

Advertisement

Pedicure के लिए जरूरी सामान

Pedicure at Home
Pedicure at Home (Magnific)
  • नेल पेंट रिमूवर
  • कॉटन पैड्स
  • गुनगुने पानी के लिए टब या बाल्टी
  • सेंधा नमक
  • माइल्ड शैम्पू
  • नींबू का रस
  • नेल कटर
  • नेल फाइलर
  • प्युमिस स्टोन या फुट स्क्रबर
  • चीनी और नारियल तेल का फुट स्क्रब
  • मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम

घर पर ऐसे करें पेडीक्योर (How to do Pedicure at Home)

Pedicure at Home
Pedicure at Home (Magnific)
  • नाखूनों को साफ करें और शेप दें: सबसे पहले पैरों में लगी नेल पेंट को रिमूवर से साफ करें। इसके बाद नेल कटर की मदद से नाखूनों को अपनी पसंद के शेप में कट करें। ध्यान रहे कि नाखूनों को कोनों से बहुत ज्यादा गहरा न काटें। नेल फाइलर से किनारों को स्मूद कर लें।
  • पैरों को गुनगुने पानी में भिगोएं: एक टब में गुनगुना पानी लें। इसमें थोड़ा सा शैम्पू, एक चम्मच सेंधा नमक और आधा नींबू का रस मिलाएं। अपने पैरों को इसमें 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह आपके पैरों की थकावट को दूर करेगा, साथ ही सूखी, सख्त त्वचा को मुलायम बनाएगा।
  • डेड स्किन और एड़ियों को साफ करें: पैर अच्छी तरह भीगने के बाद, प्युमिस स्टोन या फुट स्क्रबर की मदद से एड़ियों, तलवों और अंगूठे के पास जमा सख्त डेड स्किन को हल्के हाथों से रगड़कर साफ करें। इसके बाद एक पुराने टूथब्रश से नाखूनों के पास की गंदगी को निकालें।
  • स्क्रबिंग: अब पैरों को पानी से निकालें और उन पर फुट स्क्रब लगाएं। पैरों की 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा करने से बची हुई डेड स्किन निकल जाती हैं। इसके बाद पैरों को साफ पानी से धोकर तौलिए से पोंछ लें।
  • मॉइस्चराइज और मसाज करें: पैरों को अच्छे से सुखाने के बाद इनपर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर या फुट क्रीम लगाएं। अब करीब 5 से 10 मिनट तक पैरों के तलवों और उंगलियों की अच्छी तरह मालिश करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
  • नेल पेंट लगाएं: पेडीक्योर के बाद अगर आप नेल पेंट लगाना चाहती हैं, तो पहले नाखूनों पर लगा एक्स्ट्रा मॉइस्चराइजर कॉटन से साफ कर लें। इसके बाद पहले एक बेस कोट लगाएं, फिर अपनी पसंदीदा नेल पॉलिश के दो कोट लगाएं। आखिर में टॉप कोट लगाकर इसे परफेक्ट फिनिश दें।

कुछ जरूरी टिप्स

  • पैरों को साफ और स्वस्थ रखने के लिए हर 15 दिन में पेडीक्योर करें।
  • अगर आप पेडीक्योर रात को सोने से पहले करती हैं, तो क्रीम लगाने के बाद सूती मोज़े पहनकर सो जाएं। सुबह तक पैर बेहद मुलायम हो जाएंगे।
  • अगर आपके पैरों में कोई घाव, कट या फंगल इन्फेक्शन है, तो स्क्रबर का इस्तेमाल करने से बचें और पानी ज्यादा गर्म न रखें।

यह भी पढ़ें-Rice Water for Skin: क्या वाकई 7 दिनों तक चेहरे पर चावल का पानी लगाने से मिलती है कोरियन Glass Skin? जानिए

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×