W3Schools
Advertisement

Jacket Suit Designs: नवरात्रि में मिलेगा मॉडर्न-ट्रेडिशनल टच? चुनें ये 4 जैकेट स्टाइल सूट्स

आइए जानते हैं 4 ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स के बारे में, जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन में अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।
11:52 AM Sep 28, 2026 IST | Anjali Dahiya
आइए जानते हैं 4 ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स के बारे में, जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन में अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।
jacket suit designs  नवरात्रि में मिलेगा मॉडर्न ट्रेडिशनल टच  चुनें ये 4 जैकेट स्टाइल सूट्स
Jacket Suit Designs( Source: Social Media)

Jacket Suit Designs: त्योहारों की शुरुआत होते ही हर महिला अपने लिए सबसे खूबसूरत और यूनिक आउटफिट की तलाश शुरू कर देती है। अगर आप भी इस बार पारंपरिक भारी-भरकम साड़ियों और भारी सूट्स से हटकर कुछ नया और स्टाइलिश ट्राई करना चाहती हैं, तो जैकेट स्टाइल सूट्स आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं। यह न केवल आपको एलिगेंट लुक देंगे, बल्कि भीड़ से एकदम अलग भी दिखाएंगे। आइए जानते हैं 4 ट्रेंडी जैकेट स्टाइल सूट्स के बारे में, जिन्हें आप इस फेस्टिव सीजन में अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

Advertisement

1. Bandhej and Lahariya Printed Jacket Suit

Jacket Suit Designs
Jacket Suit Designs( Source: Social Media)

राजस्थानी और गुजराती बंधेज-लहरिया प्रिंट त्योहारों के माहौल में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप किसी भी सिंपल या प्लेन सूट के साथ बंधेज/लहरिया प्रिंटेड जैकेट को पेयर कर सकती हैं। यह कॉम्बिनेशन बाजार में रेडीमेड भी आसानी से मिल जाता है। आप चाहें तो अपनी पसंद का कपड़ा लेकर इसे टेलर से अपने फिटिंग के अनुसार सिलवा भी सकती हैं।

Advertisement

2. Short Cutwork Jacket Suit

Jacket Suit Designs( Source: Social Media)
Jacket Suit Designs( Source: Social Media)

आजकल वर्किंग वुमन के बीच 'शॉर्ट कटवर्क जैकेट' का ट्रेंड काफी तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपको ऑफिस के फेस्टिव सेलिब्रेशन या किसी एथनिक इवेंट में जाना है, तो यह आउटफिट सबसे बेस्ट है। स्ट्रेट-कट कुर्ती या शरारा सेट के साथ वेस्ट-लेंथ कटवर्क या प्रिंटेड जैकेट पहनकर आप बेहद स्मार्ट और अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।

Advertisement

3. Front-Slit Silk Jacket

Jacket Suit Designs( Source: Social Media)
Jacket Suit Designs( Source: Social Media)

लॉन्ग और फ्रंट-ओपन सिल्क जैकेट आपके सिंपल लुक में भी राजसी ग्रेस जोड़ देती है। सामने से कट (स्लिट) होने की वजह से यह आपके इनर आउटफिट को अच्छे से हाइलाइट करती है। इसे आप फ्लेयर्ड प्लाजो, पैंट्स या अनारकली के साथ पहन सकती हैं। इस तरह की जैकेट्स ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर भी आसानी से उपलब्ध हैं।

4. Embroidered Floor-Length Jacket Suit

Jacket Suit Designs( Source: Social Media)
Jacket Suit Designs( Source: Social Media)

अगर आप शाम के किसी खास फंक्शन या पूजा में रॉयल और हैवी लुक चाहती हैं, तो एम्ब्रॉयडर्ड फ्लोर-लेंथ जैकेट सबसे बढ़िया विकल्प है। इसे आप किसी सिंपल अनारकली या प्लेन कुर्ती के ऊपर पेयर कर सकती हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पहनने के बाद आपको बार-बार भारी दुपट्टा संभालने की झंझट बिल्कुल नहीं रहती।

Also Read: How To Style Traditional Saree With Modern Twists: पुरानी साड़ी, नया अंदाज, इस त्यौहार साड़ी को स्टाइल करें 5 ट्रेंडी तरीकों से

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×