W3Schools
Advertisement

Janmashtami Outfits 2026: इस जन्माष्टमी पर ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी एथनिक लुक्स, लगेंगी सबसे खूबसूरत और अलग!

इस बार अपने फेस्टिव लुक को नया और खास अंदाज देना चाहती हैं, तो पीला, मोरपंखी नीला, हरा और सुनहरा जैसे शुभ रंगों के परिधान चुन सकती हैं। साड़ी से लेकर अनारकली, शरारा, लहंगा और बांधनी सूट तक ये 5 आउटफिट्स आपको एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देंगे।
04:05 PM Sep 01, 2026 IST | Anjali Dahiya
इस बार अपने फेस्टिव लुक को नया और खास अंदाज देना चाहती हैं, तो पीला, मोरपंखी नीला, हरा और सुनहरा जैसे शुभ रंगों के परिधान चुन सकती हैं। साड़ी से लेकर अनारकली, शरारा, लहंगा और बांधनी सूट तक ये 5 आउटफिट्स आपको एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देंगे।
janmashtami outfits 2026  इस जन्माष्टमी पर ट्राई करें ये 5 ट्रेंडी एथनिक लुक्स  लगेंगी सबसे खूबसूरत और अलग
Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)

जन्माष्टमी का पावन पर्व केवल भक्ति और पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि इस खास अवसर पर ट्रेडिशनल ऑउटफिट में सजना-संवरना भी त्योहार के उत्साह को दोगुना कर देता है। यदि आप इस बार अपने फेस्टिव लुक को नया और खास अंदाज देना चाहती हैं, तो पीला, मोरपंखी नीला, हरा और सुनहरा जैसे शुभ रंगों के परिधान चुन सकती हैं। साड़ी से लेकर अनारकली, शरारा, लहंगा और बांधनी सूट तक ये 5 आउटफिट्स आपको एक परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देंगे।

Advertisement

Yellow Silk Saree

Janmashtami Outfits 2026
Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)

जन्माष्टमी पर पीला रंग सबसे शुभ माना जाता है। आप पीली सिल्क, चंदेरी या कॉटन-सिल्क साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। इसे गोल्डन बॉर्डर वाले ब्लाउज, हल्की चूड़ियों, छोटी बिंदी और कानों में झुमकों के साथ पेयर करें। बालों में सजा गजरा आपके लुक में चार चांद लगा देगा।

Advertisement

Peacock Blue Anarkali

Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)
Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)

श्री कृष्ण के स्वरूप से जुड़ा नीला रंग त्योहार पर बेहद आकर्षक लगता है। हल्की गोल्डन एम्ब्रॉयडरी वाली मोरपंखी या रॉयल ब्लू अनारकली आपको एलिगेंट लुक देगी। इसे स्टेटमेंट गोल्डन इयररिंग्स और ओपन वेवी हेयरस्टाइल के साथ स्टाइल करें।

Advertisement

Yellow Sharara Set

Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)
Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)

यदि आप साड़ी के बजाय कुछ आरामदायक और ट्रेंडी पहनना चाहती हैं, तो पीला शरारा सेट एक बेहतरीन विकल्प है। पूजा-पाठ और पारिवारिक आयोजनों के लिए गोटा-पट्टी या हल्की कढ़ाई वाला शरारा, ट्रेडिशनल झुमकों और मोजड़ी के साथ बेहद खूबसूरत दिखता है।

Classy Green Lehenga

Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)
Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)

जन्माष्टमी के माहौल में पेस्टल या गहरा हरा लहंगा बहुत ही ग्रेसफुल लगता है। हैवी लुक से बचने के लिए लाइट ज़री वर्क, फ्लोरल प्रिंट या हल्की कारीगरी वाला लहंगा चुनें। इसे मिनिमल ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ पूरा करें।

Bandhani Suit

Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)
Janmashtami Outfits 2026( Source: Social Media)

पारंपरिक टच के साथ आराम पसंद करने वालों के लिए बांधनी प्रिंट का कुर्ता-पैंट या प्लाजो सेट बेस्ट रहेगा। पीला, हरा, गुलाबी या नीला बांधनी प्रिंट त्यौहार की रंगत बढ़ा देता है। इसके साथ सिल्वर/ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और छोटी बिंदी पहनकर आप एक अट्रैक्टिव लुक पा सकती हैं।

Also Read: Banarasi Dupatta Designs: बनारसी दुपट्टा डिजाइन्स, रॉयल लुक के लिए 4 ट्रेंडी और एवरग्रीन स्टाइल

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×