W3Schools
Advertisement

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पहनें 'टीवी की पार्वती' जैसे साड़ी और सूट, निहारते रह जाएंगे पिया!"

अगर आप इस मौके पर सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो टीवी की लोकप्रिय 'पार्वती' यानी सोनारिका भदौरिया के इन पारंपरिक लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।
12:08 PM Oct 01, 2026 IST | Anjali Dahiya
अगर आप इस मौके पर सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो टीवी की लोकप्रिय 'पार्वती' यानी सोनारिका भदौरिया के इन पारंपरिक लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।
karwa chauth 2026  करवा चौथ पर पहनें  टीवी की पार्वती  जैसे साड़ी और सूट  निहारते रह जाएंगे पिया
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का त्योहार महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, और इसकी तैयारियां काफी समय पहले से ही शुरू हो जाती हैं। अगर आप इस मौके पर सबसे खूबसूरत और रॉयल दिखना चाहती हैं, तो टीवी की लोकप्रिय 'पार्वती' यानी सोनारिका भदौरिया के इन पारंपरिक लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं।

Advertisement

1. Royal Red Anarkali Suit

Karwa Chauth 2026
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

अगर आप करवा चौथ पर साड़ी नहीं पहनना चाहतीं या दिन की पूजा के लिए कम्फर्टेबल और हैवी लुक चाहती हैं, तो रेड अनारकली सूट बेहतरीन विकल्प है। लाल रंग का हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला अनारकली सूट, जिसके दुपट्टे पर बारीक जरी का काम हो। जड़ाऊ हैवी नेकलेस और मैचिंग झुमकों के साथ इसे रॉयल टच दें।

Advertisement

2. Red Pre-Draped Saree

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

जिन महिलाओं का पहला करवा चौथ है, वे सोनारिका के इस गॉर्जियस लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। रेड कलर की प्री-ड्रेप्ड लहंगा स्टाइल साड़ी, जिसके बॉटम में हैवी जरी वर्क और पल्लू के बॉर्डर पर खूबसूरत डिटेलिंग हो।डबल लेयर नेकलेस, मांग टीका, माथे पर बिंदी, चूड़ियाँ, ग्लोइंग मेकअप और बालों में गजरा लगाकर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं।

Advertisement

3. Royal Handloom Silk Saree

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

पारंपरिक और एलीगेंट लुक के लिए सिल्क साड़ी हमेशा से पहली पसंद रही है। लाल रंग की हैंडलूम वर्क वाली सिल्क साड़ी, जिसे लेफ्ट शोल्डर पर प्लीटेड पल्लू के साथ ड्रेप करें। इसके साथ गोल्डन कमरबंद, शाही डिज़ाइन वाला नेकपीस और सिर पर दुपट्टा ड्रेप कर एक परफेक्ट ब्राइडल फील पाएं।

4. Yellow Banarasi Saree

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

अगर आप लाल रंग से हटकर कुछ अलग ट्राय करना चाहती हैं, तो पीला रंग फेस्टिव मौकों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। पूरी साड़ी पर बूटियों के डिज़ाइन और बारीक जरी बॉर्डर वाली यलो बनारसी साड़ी। मैचिंग ब्लाउज़ और एलीगेंट एक्सेसरीज के साथ लुक पूरा करें।

5. Red Floral Banarasi Suit

Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)
Karwa Chauth 2026( Source: Social Media)

करवा चौथ के दौरान दिन में पहनने के लिए यह लाइटवेट और एलिगेंट लुक एकदम सही है। फुल-स्लीव्स वाला रेड फ्लोरल प्रिंटेड फ्रॉक सूट, जिसके साथ वन-शोल्डर पर ड्रेप किया गया बनारसी दुपट्टा लुक को रिच बनाता है। मिनिमल एक्सेसरीज और ग्लोइंग मेकअप के साथ इस सोबर-रिच लुक को कैरी करें।

Also Read: Navratri Red Saree Designs: नवरात्रि में लाल साड़ी का क्रेज! ये डिज़ाइन्स देंगे आपको एकदम ‘ग्लैम और स्टनिंग’ लुक

Advertisement
Author Image

Anjali Dahiya

View all posts

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।

Advertisement
Advertisement
×